प्रशांत किशोर की नेटवर्थ: बिहार से लेकर दिल्ली तक जन सुराज संस्थापक की संपत्ति, इतने करोड़ रुपये का कर्ज

बिहार से लेकर दिल्ली तक जन सुराज संस्थापक की संपत्ति, इतने करोड़ रुपये का कर्ज
बिहार के बांकीपुर सीट पर हुए उपचुनाव के परिणाम घोषित हो गए हैं। इस सीट पर जनसुराज संस्थापक प्रशांत किशोर ने जीत हासिल कर ली है और यहां पर बीजेपी के उम्मीदवार नीरज कुमार 18,953 वोटों से हार गए।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के बांकीपुर सीट पर हुए उपचुनाव के परिणाम घोषित हो गए हैं। इस सीट पर जनसुराज संस्थापक प्रशांत किशोर ने जीत हासिल कर ली है और यहां पर बीजेपी के उम्मीदवार नीरज कुमार 18,953 वोटों से हार गए। राजधानी पटना के बोरिंग रोड स्थित एएन कॉलेज में सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हुई थी और शुरुआत से ही जनसुराज के उम्मीदवार प्रशांति किशोर आगे चल रहे थे। ऐसे में समझते हैं कि बीजेपी के गढ़ को भेदने वाले प्रशांत किशोर के पास कितनी संपत्ति है? बता दें कि इस सीट पर उपचुनाव 30 जुलाई, 2026 को हुए थे।

प्रशांत किशोर की कुल संपत्ति

प्रशांत किशोर के चुनावी हलफनामे के मुताबिक, प्रशांत किशोर और उनके परिवार की कुल संपत्ति 198 करोड़ रुपये हैं। वहीं, उनके ऊपर लगभग 9 करोड़ रुपये का कर्ज भी दर्ज है। 198 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति में चल और अचल शामिल है, इसमें दिल्ली, पटना से लेकर गुवाहटी तक उनके घर-प्लैट हैं। इनके अलावा प्रशांत के पास सोना-चांदी और बैंकों में भी मोटी रकम जमा है।

प्रशांत किशोर का निवेश

प्रशांत किशोर ने चुनाव आयोग को बताया था कि उनके पास 65,570 रुपये नकदी, जबकि पत्नी जाह्वावी दास के पास 1,95,200 रुपये नगद है। इनके अलावा उनके और उनकी पत्नी के पास मोटा निवेश और फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) है। प्रशांत के पोर्टफोलियो में 63 लाख रुपये से ज्यादा के शेयर मौजूद है। वहीं, उनके एफडी में निवेश की बात करें तो यह 3 करोड़ रुपये से अधिक है। इनके साथ करीब 1.24 करोड़ रुपये का म्यूचुअल फंड निवेश है। इसके अलावा पोस्ट ऑफिस PPF में 58.75 लाख रुपये का इन्वेस्टमेंट है। इनके साथ प्रशांत किशोर और उनकी पत्नी की तमाम लाइफ इंश्योरेंस भी चल रही है, जो लगभग 5.34 करोड़ रुपये की है।

प्रशांत किशोर के पास कितना है सोना?

प्रशांत किशोर की ज्वेलरी की बात करें, तो उनके पास सिर्फ एक सोने की अंगुठी है, जबकि उनकी पत्नी के पास 64 लाख रुपये से ज्यादा की कीमत की लगभग 475 ग्राम गोल्ड ज्वेलरी है। इनके अलावा उनके पास 200 ग्राम चांदी भी है, जिसकी कीमत करीब 46 हजार रुपये बताई गई है।

कुल मिलाकर देखें तो प्रशांत किशोर के पास अपनी चल संपति 22 करोड़ 19 लाख 74 हजार 976 रुपये की घोषित की है। वहीं, उनकी पत्नी जाह्नवी दास के पास 89 करोड़ 51 लाख 67 हजार 249 रुपये की चल संपति चुनावी हलपनामे में दर्ज है।

कितनी है प्रशांत किशोर की प्रॉपर्टी?

चुनाव आयोग को दी गई जानकारी के मुताबिक, प्रशांत किशोर की अचल संपत्ति 73 करोड़ 87 लाख रुपये आयोग के पास दर्ज है, जबकि उनकी पत्नी के पास 12 करोड़ 42 लाख रुपये की घर और जमीन दर्ज है।

Created On :   3 Aug 2026 8:21 PM IST

Tags

Next Story