पंजाब विधानसभा चुनाव: भूपेश बघेल वापस जाओं के लगे नारे... फौजी की पहनाई पोशाक, कांग्रेस ने AAP पर लगाए गंभीर आरोप

डिजिटल डेस्क, चंढ़ीगड। पंजाब में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। इसको लेकर कांग्रेस वहां पर सक्रिय हो गई है और 'हर बूथ, कांग्रेस मजबूत' अभियान चला रही है। लेकिन राज्य कांग्रेस में गुटबाजी और अंदरूनी कलह की वजह से पार्टी प्रदेश प्रभारी भूपेष बघेल के नाम के नारे लगे और उन्हें वापस जाने को कहा। ये बात होर्डिंग्स और बोर्ड पर लिखी गई है। इतना ही नहीं श्री मुक्तसर साहिब में भूपेश बघेल के खिलाफ बैनर लगा दिए गए हैं। इन बोर्ड्स पर उन्हें फौजी की पोशाक पहनाई गई है।
यह भी पढ़े -बिश्नोई गैंग ने ही दी थी अभिनेता आमिर खान को धमकी, ऑडियो वॉइस सैंपल की जांच में गैंग ऑपरेटर आरज़ू की आवाज का खुलासा
साफ तौर पर दिखी गुटबाजी?
कांग्रेस ने पंजाब में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के लिए भूपेश बघेल को चुनावी प्रभारी बनाया है। इसके लिए वे 10 दिनों तक राज्य का दौरा करेंगे, जो 8 अगस्त को खत्म होगा। इस दौरान वे हर बूथ, कांग्रेस मजबूत अभियान कर रहे हैं। इसके तहत वे हर जिलों में बैठके ले रहे हैं। लेकिन विडंबना ये है कि इन बैठकों में गुटबाजी साफ तौर पर दिखाई दे रही है।
कांग्रेस ने AAP को ठहराया जिम्मेदार
इन कार्यक्रमों में पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के समर्थक पहुंच रहे हैं और जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। जिन कार्यक्रमों में उनके समर्थक पहुंचे हैं, उनमें पटियाला, संगरूर, बरनाला और बठिंडा शामिल है। कांग्रेस में मची घमासान के बीच चुनाव तैयारियों पर सवाल खड़े हो गए हैं।
यह भी पढ़े -एफएसएसएआई की बड़ी कार्रवाई वेनोलेक्स फोर्टे पर तत्काल प्रतिबंध, मातृ ड्रिंकिंग वाटर का लाइसेंस निलंबित
इस घटनाक्रम पर नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा की प्रतिक्रिया सामने आई है। बघेल के खिलाफ लगे पोस्टरों का उन्होंने सीधे तौर पर सत्ताधारी पार्टी आम आदमी पार्टी (AAP) को जिम्मेदार बताया है।
CM भगवंत मान ने किया पलटवार
बाजवा के आरोपों पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कांग्रेस पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में अंदरूनी गुटबाजी तो संभल नहीं रही है, लेकिन अपनी नाकामियों का ठीकरा आम आदमी पार्टी पर फोड़ा जा रहा है। सीएम ने चुटकी लेते हुए कहा, "कुछ भी हो, उसके लिए सीधा आरोप भगवंत मान पर लगा दो।"
Created On :   3 Aug 2026 10:27 PM IST









