Nishikant Dubey: पीएम मोदी का वीडियो हटाए जाने पर भड़के निशिकांत दुबे, मेटा कंपनी के मालिक मार्क जुकरबर्ग मांगे माफी

पीएम मोदी का वीडियो हटाए जाने पर भड़के निशिकांत दुबे, मेटा कंपनी के मालिक मार्क जुकरबर्ग मांगे माफी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। संसदीय समिति ने सोमवार (3 अगस्त) को सोशल मीडिया कंपनी मेटा के अधिकारियों के साथ मीटिंग की है। इस दौरान उनके बीच पीएम मोदी के एक वीडियो को फेसबुक से डिलीट किए जाने को लेकर बातचीत हुई। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने मीटिंग को लेकर कहा कि पीएम के वीडियो को हटाने के लिए मेटा कंपनी के मालिक मार्क जुकरबर्ग को माफी मांगनी चाहिए।

ऐसा पहली बार नहीं हुआ- निशिकांत

कम्युनिकेशन और IT पर बनी संसदीय स्थायी समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे भाजपा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने कहा, 'सवाल यह है कि मेटा इंडिया ने प्रधानमंत्री का कंटेट हटा दिया। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब मेटा इंडिया ने ऐसा किया है। अगर आपको याद हो, तो मेटा के मालिक मार्क जुकरबर्ग ने खुद जनवरी में 2024 के चुनावों के बारे में बयान दिया था और बाद में माफी मांगी थी। इससे पता चलता है कि उनका इरादा देश को अस्थिर करने का है।'

मार्क जुकरबर्ग को माफी मांगनी चाहिए- भाजपा नेता

उन्होंने कहा, 'जब भारत के प्रधानमंत्री का वीडियो हटाया जा सकता है और उन्होंने खुद माना कि कंटेंट पांच घंटे- रात 12:30 बजे से सुबह 5:00 बजे तक तक गायब था, तो यह बहुत गंभीर मामला है। हमारी समिति ने दो बातें साफ तौर पर कही है कि माफी मार्क जुकरबर्ग की तरफ से आनी चाहिए। अगर जुकरबर्ग ऐसा नहीं करते हैं, तो उनसे सेक्शन 79 के तहत मिलने वाली सेफ हार्बर सुरक्षा वापस ले ली जानी चाहिए।

संसदीय समिति की मीटिंग के समय फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो को हटाए जाने के लिए माफी मांगी थी। उन्होंने यह भी कहा कि वीडियो तकनीकी दिक्कतों की वजह से गलती से डिलीट हो गया था।

Created On :   3 Aug 2026 10:57 PM IST

Tags

Next Story