3 राज्यों के उपचुनाव 2026: नतीजों पर भाजपा प्रमुख नितिन नबीन की पहली प्रतिक्रिया, बांकीपुर और दतिया सीट हारने पर क्या बोले?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार समेत तीन राज्यों में उपचुनाव हुए थे। जिनके नतीजे आज घोषित किए गए हैं। इन परिणामों में भाजपा के हाथ सिर्फ एक सीट आई, बाकि उसे गंवानी पड़ी। इस पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने जतना के जनादेश को स्वीकार किया है और जीती हुई सीट पर जनता का आभार व्यक्त किया है।
यह भी पढ़े -'जनादेश शिरोधार्य..भविष्य में और ताकत से लड़ेंगे', दतिया उपचुनाव में मिली हार पर बोले CM डॉ. मोहन यादव
चुनाव परिणाम पर BJP की प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नितिन नबीन ने पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने लिखा, "आज तीन विधानसभा उपचुनावों में आए जनादेश को हम स्वीकार करते हैं" उन्होंने आगे कहा, "गुजरात की मांजलपुर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी पर अपना भरोसा जताने के लिए वहां की जनता का हृदय से आभार। इस जीत के लिए भाजपा के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई। बांकीपुर और दतिया में हमें अपेक्षित जनादेश प्राप्त नहीं हुआ। हम इन दोनों क्षेत्रों के चुनाव परिणामों का पूरी गंभीरता से आत्ममंथन करेंगे और नई ऊर्जा और संकल्प के साथ जनता के बीच जाकर उनके विश्वास को और अधिक मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।"
यह भी पढ़े -दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर बोले दिग्विजय सिंह, विकास के लिए जो हम कर पाएंगे, वो करेंगे
तीनों सीट के नतीजे
सोमवार (3 अगस्त, 2026) को मध्य प्रदेश की दतिया सीट के नतीजे घोषित हुए है। यहां पर बीजेपी के प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने 6000 हजार से ज्यादा वोटों से हराया है। वहीं, बिहार की बांकीपुर सीट पर बीजेपी को बड़ा झड़का लगा है। नितिन नबीन के गढ़ से प्रशांत किशोर ने 19,324 वोटों से जीत हासिल की है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा को हराया है। इसके अवाला, गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुए थे। यहां पर बीजेपी प्रत्याशी सतीश पटेल को 55,481 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रयाशी को 24,851 मत मिले हैं। बता दें कि जिस सीट पर प्रशांत किशोर ने बीजेपी प्रत्याशी को हराया है, उस सीट से चार बार नितिन नबीन विधायक रहे हैं।
Created On :   3 Aug 2026 10:55 PM IST












