Datia by-election result: 'जनादेश शिरोधार्य..भविष्य में और ताकत से लड़ेंगे', दतिया उपचुनाव में मिली हार पर बोले CM डॉ. मोहन यादव

जनादेश शिरोधार्य..भविष्य में और ताकत से लड़ेंगे, दतिया उपचुनाव में मिली हार पर बोले CM डॉ. मोहन यादव
  • दतिया उपचुनाव में बीजेपी को मिली हार
  • सीएम डॉ. मोहन यादव ने शिरोधार्य किया उप-चुनाव का परिणाम
  • विधानसभा-लोकसभा-राज्यसभा चुनावों में बीजेपी को मिली ऐतिहासिक सफलता

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश के दतिया उप-चुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल की है। जबकि, सत्ताधारी बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस परिणाम को शिरोधार्य किया है। उनका मानना है कि भारतीय जनता पार्टी को विधानसभा-लोकसभा-राज्यसभा चुनावों में ऐतिहासिक सफलता मिली है। भविष्य में बीजेपी और ताकत से चुनाव लड़ेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 3 अगस्त को चुनाव परिणाम आने के बाद मीडिया से कहा कि कांग्रेस की सीट कांग्रेस के पास है। इस उपचुनाव में भाजपा को विधानसभा चुनाव की तुलना में 1,700 अधिक वोट प्राप्त हुए हैं। भाजपा ने विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव और राज्यसभा चुनाव में ऐतिहासिक सफलता हासिल की है।

भविष्य में और ताकत से लड़ेंगे

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि उपचुनाव का जनादेश हम शिरोधार्य करते हैं। आने वाले चुनावों में हम और अधिक ताकत के साथ मैदान में उतरेंगे और विजय प्राप्त करेंगे।

ऐसा रहा चुनाव परिणाम

30 जुलाई को दतिया में हुए चुनाव का आज रिजल्ट आया। कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने 66 हजार 757 वोटें हासिल कीं। वहीं बीजेपी के आशुतोष तिवारी केवल 60741 वोट हासिल कर सके। घनश्याम सिंह को जहां 42.39 फीसदी वोट हासिल हुए, वहीं आशुतोष तिवारी को 38.75 फीसदी। तीसरे स्थान पर आजाद समाज पार्टी रही। उसके उम्मीदवार दामोदर यादव मंडल को 22 हजार 527 वोट मिले। उनका वोट प्रतिशत 14.3 रहा।

बता दें कि 2023 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के राजेंद्र भारती ने पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को करीब 7 हजार से ज्यादा वोटों से मात दी थी। लेकिन फ्रॉड मामले में उन्हें 2 साल की सजा मिलने के बाद उनकी सदस्यता खत्म कर दी गई। इसके बाद खाली हुई दतिया सीट पर उपचुनाव हुआ।

Created On :   3 Aug 2026 8:39 PM IST

Tags

Next Story