- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- 21 में से 19 उम्मीदवारों की हुई...
दतिया उपचुनाव रिजल्ट: 21 में से 19 उम्मीदवारों की हुई जमानत जब्त, 12 को 500 वोट भी नहीं मिलीं

डिजिटल डेस्क, दतिया। मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने शानदार जीत दर्ज की। पार्टी की उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने बीजेपी के आशुतोष तिवारी को 6 हजार 16 वोटों से मात दी। घनश्याम सिंह को 66,757 वोट, जबकि आशुतोष तिवारी को 60,741 वोट मिले। चुनाव में कांग्रेस-बीजेपी उम्मीदवारों की जीत-हार के साथ ही एक और विषय पर जमकर चर्चा हो रही है। दरअसल, चुनाव में कुल 21 उम्मीदवार खड़े हुए थे, जिनमें से 19 की तो जमानत जब्त हो गई।
दतिया चुनाव में कुल 1 लाख 57 हजार 499 वोट डले। चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार किसी भी कैंडिडेट्स को अपनी जमानत जब्त होने से बचाने के लिए कुल वोटों एक-छठा हिस्सा हासिल करना जरूरी होता है। दतिया में यह आंकड़ा 26 हजार 250 वोट था। इस आंकड़े को केवल दो उम्मीदवार ही पार कर सके।
यह भी पढ़े -दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर बोले दिग्विजय सिंह, विकास के लिए जो हम कर पाएंगे, वो करेंगे
इन उम्मीदवारों की हुई जमानत जब्त
घनश्याम सिंह और आशुतोष तिवारी के बाद आजाद समाज पार्टी के उम्मीदवार दामोदर यादव को सबसे ज्यादा वोटें मिलीं। उन्हें 22,527 वोट मिले, जो कुल वैध मतों का 14.30 प्रतिशत है। लेकिन इसके बावजूद भी वह जमानत जब्त होने से खुद को नहीं बचा सके, क्योंकि उसका आंकड़ा 26250 वोट था।
दामोदर यादव के अलावा अन्य सभी उम्मीदवार हजार से भी कम वोट पा सके। राइट टू रिकॉल पार्टी के धर्मेंद्र सिंह पंवार को 957 वोट, आपका गणतंत्र पार्टी के जितेंद्र माझी को 927 वोट और निर्दलीय राघवेंद्र सिंह को 727 वोट मिले। इनके अलावा बाबूलाल सोनी को 691, देवेश परिहार निमोना को 642 और रोहित गुप्ता को 585 वोट मिले।
यह भी पढ़े -'जनादेश शिरोधार्य..भविष्य में और ताकत से लड़ेंगे', दतिया उपचुनाव में मिली हार पर बोले CM डॉ. मोहन यादव
इनके अलावा 12 उम्मीदवार ऐसे थे जिन्हें 500 वोट भी हासिल नहीं कर पाए। इनमें - ब्रजेंद्र शाह (384 वोट), राम सिंह कुशवाह (324), वेद भैया (219), सुरेश अहिरवार (219), बलकिशुन विश्वकर्मा (204), एडवोकेट हंसमुकी लोधी (204), धर्मेंद्र सिंह (196), कंच्छादीलाल कुशवाहा (179), शुभम राजपूत (163), डॉ. राखी बाला (144), संजना सिंह किन्नर (141) और हरदास कुशवाहा (112) शामिल हैं।
Created On :   3 Aug 2026 10:41 PM IST









