AAP का पीएम आवास घेराव: अरविंद केजरीवाल ई-20 पेट्रोल के विरोध में निकालेंगे मार्च, PM मोदी से मिलने की जताई उम्मीद

अरविंद केजरीवाल ई-20 पेट्रोल के विरोध में निकालेंगे मार्च, PM मोदी से मिलने की जताई उम्मीद
ई-20 पेट्रोल के विरोध में कल (4 अगस्त) आम आदमी पार्टी (AAP) प्रधानमंत्री आवास तक मार्च करने वाली है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ई-20 पेट्रोल के विरोध में कल (4 अगस्त) आम आदमी पार्टी (AAP) प्रधानमंत्री आवास तक मार्च करने वाली है। पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बताया कि मंगलवार दोपहर 12 बजे 'आप' मुख्यालय से पीएम आवास तक 100 लोग निकलेंगे। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से होगी और उनकी बात सुनी जाएगा। वे बताते हैं कि उन्हें ई-20 के खिलाफ 2,33,238 लोगों ने ऑनलाइन पीएम के नाम याचिका साइन कर भेजी है।

नहीं मिले सवालों के जवाब

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कहते हैं कि उन्होंने पीएम से मिलने के लिए समय भी मांगा था। लेकिन अबतक इसका कोई जवाब नहीं मिला है। उन्होंने आगे पीएम मोदी से सवाल किया कि क्या ट्रंप के दबाव में जबदस्ती भारत पर एथेनॉल थोपने का काम कया जा रहा है? उन्होंने यह भी कहा कि अगले 5 साल में 20 बिलियन डॉलर का एथेनॉल खरीदेंगे।

'सरकार का हिडन एजेंडा'

सोमवार को आप मुख्यालय से केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने एथेनॉल को लेकर देश की जनता काफी परेशान है और केंद्र की मोदी सरकार लोगों पर जबदस्ती इसे थोप रही है। इससे गाड़ियों की माइलेज कम और खराब भी हो रही है। इसके बाद भी बिना सवालों के जवाब दिए और बिना तर्क दिए सरकार लोगों पर इसे डाल रही है। इससे समझ में आता है कि सरकार का कोई न कोई हिडन एजेंडा हो सकता है।

ट्रंप के दवाब में मोदी सरकार!

दिल्ली पूर्व सीएम ने आरोप लगाते हुए कहा कि अमेरिका के दवाब में मोदी सरकार झुकी हुई है। ट्रंप अपने देश का एथेनॉल जबरन भारत में भेजना चाहते हैं। उन्होंने एक अनुमान का हवाला देते हुए कहा कि अगले 5 वर्षों में मोदी सरकार 20 बिलियन डॉलर का एथेनॉल अमेरिका से खरीदने वाली है, जिसे हमारे देश पर जबरन थोपा जाएगा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी भारत के लोगों की गाड़ियां खराब करना चाहते हैं।

Created On :   3 Aug 2026 11:31 PM IST

Tags

Next Story