Shashi Tharoor: न्यायपालिका पर टिप्पणी करना... बृज भूषण शरण सिंह के बरी होने पर शशि थरूर की आई प्रतिक्रिया

न्यायपालिका पर टिप्पणी करना... बृज भूषण शरण सिंह के बरी होने पर शशि थरूर की आई प्रतिक्रिया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सोमवार (3 अगस्त) को भाजपा नेता और कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह को बरी कर दिया है। कोर्ट द्वारा उनको राहत प्रदान किए जाने पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा मामला न्यायपालिका से जुड़ा है इसलिए उस पर टिप्पणी करना ठीक नहीं।

बृज भूषण पर क्या आरोप था?

बता दें, बृज भूषण शरण सिंह पर 6 महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। अदालत ने उनके साथ-साथ आरोपी विनोद तोमर को भी सभी आरोपों से मुक्त कर दिया है। कोर्ट के इस फैसले को लेकर बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट ने नाराजगी जाहिर की है।

भाजपा नेता के बरी होने पर क्या बोले शशि थरूर?

ब्रज भूषण शरण सिंह के बरी होने पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर कहते हैं, "हमें चल रहे कानूनी मामलों पर कोई राय नहीं बनानी चाहिए।" संसद के स्थगित होने पर वे कहते हैं, "मुझे निराशा हुई है। किसी बिल के तुरंत पास होने या न होने से कहीं ज़्यादा संसद का महत्व है। सरकार और विपक्ष के बीच बातचीत की कमी की वजह से यह दुखद स्थिति पैदा हुई है। पहले हमारे संसदीय कार्य मंत्री कामकाज में रुकावट को रोकने के लिए विपक्ष से संपर्क करते थे मुझे अभी इस प्रक्रिया में आपसी तालमेल या लेन-देन की गुंजाइश कम ही दिख दे रही है। मुझे लगता है कि यह हमारी संसद या हमारे लोकतंत्र की सेहत के लिए अच्छा नहीं है।"

कोर्ट से बरी होने पर ब्रजभूषण ने क्या कहा?

अदालत से बरी होने के बाद ब्रजभूषण ने क्या कहा? अदालत का निर्णय आने के बाद भाजपा नेता ने कहा, 'कोर्ट ने कहा कि 'बृज भूषण सिंह और विनोद तोमर, आप दोनों लोगों को बाइज्जत बरी किया जाता है।' मैंने पहले ही दिन कहा था कि अगर मेरे खिलाफ कोई आरोप साबित होता है तो मैं खुद फांसी पर लटक जाऊंगा।'

Created On :   3 Aug 2026 11:50 PM IST

Tags

Next Story