आज NDA दलों की साप्ताहिक मीटिंग: 'मंगल मिलन' में इन मुद्दों पर होगी चर्चा, पिछली बार क्या हुई थी चर्चा

मंगल मिलन में इन मुद्दों पर होगी चर्चा, पिछली बार क्या हुई थी चर्चा
दिल्ली में आज 4 अगस्त को भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के सभी दलों की बैठक होने वाली है। मंगलवार को होने वाले ये मीटिंग साप्ताहिक 'मंगल मिलन' है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में आज 4 अगस्त को भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के सभी दलों की बैठक होने वाली है। मंगलवार को होने वाले ये मीटिंग साप्ताहिक 'मंगल मिलन' है। समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि यह अहम बैठक नई दिल्ली में संसद पुस्तकायल भवन में स्थित जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में होगी। इसकी शुरुआत सुबह 9.30 बजे से होने वाली है।

पिछली मीटिंग में इन नेताओं ने रखे अपने विचार

इससे पहले ये मीटिंग मंगलवार 28 जुलाई, 2026 को हुई थी। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत एनडीए के कई अन्य वरिष्ठ लीडर्स शामिल हुए थे। इस दौरान केंद्रीय संसदीय मंत्री किरेन रिजिजू ने इसको संबोधित किया था। वहीं, इस बैठक में केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के साथ केंद्रीय पंचायती राज एवं मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने अपनी बात रखी थी। जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं और पहलों की प्रगति के लेकर विचर व्यक्त किए थे।

FTA पर पीयूष गोयल की प्रतिक्रिया

केंद्रीय उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने इस मीटिंग में फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि भारत की ओर से इस डील को सफल बताया है। इसके साथ ही उन्होंने इसके रणनीतिक प्रभावों के बारे में सभी सांसदों को बताया था। वहीं, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने देश के मछली पालन के क्षेत्र पर अपनी बात कही। उन्होंने बताया था कि इस क्षेत्र को गति मिली है। इसके साथ कहा था कि सरकार की अगल-अलग पहलों और भविष्य के विकास रोडमैप के बारे में जानकारी साझा की थी।

कांग्रेस ने मोदी सरकार से मांगा जवाब

दूसरी ओर, संसद का मानसूत्र सत्र चल रहा है। इस दौरान राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार (3 अगस्त) को 20 जुलाई, 2026 के प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस की कार्रवाई और अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में केंद्र सरकार से जवाब मांगा है।

Created On :   4 Aug 2026 12:28 AM IST

Tags

Next Story