Kirti Azad News: 'पप्पू यादव ने दिखाया डकैती...', संसद में चंदा चढ़ावा चोरी पर हो रहे बवाल के बीच कीर्ति आजाद का बड़ा बयान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने हाल ही में संसद परिसर में अलग अंदाज में एंट्री ली है। उन्होंने गेरुआ कपड़े पहनकर राम मंदिर के चढ़ावे से संबंधित कथित मामले को लेकर सख्त विरोध किया है। इस प्रदर्शन के बाद इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी भी होने लगी है। तृणमूल कांग्रेस के सांसद कीर्ति आजाद ने इस पूरे मामले पर अपनी राय रखी है। वहीं, गेरुआ कपड़े पहनने को लेकर पप्पू यादव के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हुई है। हालांकि, बाद में उन्होंने इस पर खुलकर जवाब दिया है। इसके बाद उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भी एक विवाद सामने आया है।
कीर्ति आजाद ने क्या कहा?
टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद ने कहा है कि कई साधु और संत गेरुआ कपड़े पहनते हैं और मंदिर ट्रस्ट से जुड़े लोग भी इसी वेश में रहते हैं। उन्होंने कहा है कि पप्पू यादव ने अपने प्रदर्शन के जरिए यह दिखाने की कोशिश की कि उनके अनुसार कथित तौर पर किस तरह गड़बड़ी हुई है। साथ ही उन्होंने सरकार पर भी निशाना साधा है।
यह भी पढ़े -पीओके में अशांति की कवरेज पर पाकिस्तान में मीडिया आउटलेट पर रोक, प्रेस की आजादी को लेकर बढ़ी चिंता
गेरुआ कपड़े पहनने पर पप्पू यादव का जवाब
वाराणसी में गेरुआ कपड़े पहनने के मामले में पप्पू यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इस पर उन्होंने कहा है कि वह किसी केस से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने सवाल किया कि अगर कुछ लोगों को गेरुआ पहनने का अधिकार है, तो उन्हें इसे पहनकर अपनी बात रखने से क्यों रोका जा रहा है।
यह भी पढ़े -जूडो में पहली बार गोल्ड, मुक्केबाजों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, इन 5 वजहों से भारत के लिए यादगार रहा सीडब्ल्यूजी 2026
कीरसंसद में प्रदर्शन के बाद पप्पू यादव ने अपने सरकारी घर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। इस दौरान अचानक एक युवक ने उन पर कथित तौर पर चप्पल फेंक दी और घटना के बाद वहां कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया था।
Created On :   3 Aug 2026 1:21 PM IST










