Mohan Bhagwat News: RSS चीफ मोहन भागवत का बड़ा ऐलान, 100 से ज्यादा शहरों के युवाओं से करेंगे मुलाकात

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत 6 अगस्त को मुंबई में युवाओं से बात करने वाले हैं। यह कार्यक्रम आईआईएमयूएन की 15वीं वर्षगांठ और सालाना सम्मेलन के मौके पर रखा गया है। इसमें देश के कई राज्यों में बड़ी संख्या में छात्र शामिल होने वाले हैं। आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं के साथ बातचीत करना और उनके विचार सुनना है। बीते कुछ दिनों से देश में युवाओं से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हो रही है और ऐसे वक्त में मोहन भागवत का यह कार्यक्रम भी खास काफी खास माना जा रहा है। इस कार्यक्रम में 15 से 19 साल के छात्र हिस्सा ले सकते हैं।
यह भी पढ़े -सुप्रीम कोर्ट ने तिरुपरनकुंद्रम दीपम मामले में मद्रास हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाने से किया इनकार
मुंबई में युवाओं को करेंगे संबोधित
आरएसएस के मुताबिक, यह कार्यक्रम 6 अगस्त को मुंबई में होने वाला है। इसमें देश के 100 से ज्यादा शहरों से 2,000 से अधिक छात्र पहुंच सकते हैं। सभी छात्र 15 से 19 साल की उम्र के होंगे। कार्यक्रम आईआईएमयूएन के वार्षिक सम्मेलन की शुरुआत के मौके पर आयोजित किया जा रहा है।
यह भी पढ़े -'द राइडिंग चैप्टर्स' से यूपी में एडवेंचर टूरिज्म को रफ्तार, कालिंजर किले तक पहुंची 65 बाइक राइडर्स की टोली
क्या है आईआईएमयूएन?
आईआईएमयूएन युवाओं का एक ऐसा मंच है जिसकी शुरुआत साल 2011 में हुई थी। यह भारत के 275 शहरों और 40 से ज्यादा देशों में काम करता है। संगठन का यह भी कहना है कि अब तक करोड़ों युवा और बड़ी संख्या में स्कूल और कॉलेज इससे जुड़ चुके हैं। बता दें, मोहन भागवत पहले भी कई बार समाज, परिवार और भारतीय संस्कृति पर अपने विचार रख चुके हैं। उन्होंने कहा था कि समय के साथ बदलाव जरूरी होता है। उनका मानना है कि इंसान सीखते हुए आगे बढ़ता है और मां का साथ जीवन के हर दौर में सबसे खास रहता है।
Created On :   3 Aug 2026 6:22 PM IST








