Bengal Politics: 'उनमें अहंकार की कोई कमी नहीं' अभिषेक के ऑफर पर भड़के ऋतब्रत बनर्जी

उनमें अहंकार की कोई कमी नहीं अभिषेक के ऑफर पर भड़के ऋतब्रत बनर्जी
पश्चिम बंगाल की राजनीति में विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद से ही घमासान देखने को मिल रहा है। जो खत्म होने का नाम नहीं ले रहा।

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद से ही घमासान देखने को मिल रहा है। जो खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बागी लोकसभा सांसदों को मानसून सत्र से पहले अभिषेक बनर्जी ने घर वापसी के लिए बड़ा ऑफर दिया था। इसके बाद ऋतब्रत बनर्जी ने पलटवार किया है। ये घटनाक्रम ऐसे समय पर सामने आया है, जब लोकसभा में बागी सांसदों को स्पीकर ओम बिरला ने अलग बैठने की मंजूरी दे दी है।

अभिषेक के ऑफर पर क्या बोले?

टीएमसी के बागी सांसदों को अभिषेक बनर्जी के दिए ऑफर पर विधानसभा के विपक्ष नेता ऋतब्रत बनर्जी करते हैं, "उन्होंने आज यह बात कही। कल उन्होंने क्या कहा था? उन्होंने कहा था कि 'लूटने वाले' ED और CBI के डर से भाग गए, और अगले ही दिन वह उन्हीं लूटने वालों को वापस आने के लिए कह रहे हैं। यह विरोधाभास है, उन्हें 4 मई को ही चुनाव नतीजों की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे देना चाहिए था। वह अंडा फेंके जाने के डर से अपना वॉइस सैंपल देने भी नहीं जा पाए। इतने बड़े नेता हैं, फिर भी उनके अहंकार की कोई सीमा नहीं है। उन्हें पार्टी की लीडरशिप से इस्तीफा देना चाहिए और फिर ऐसी बातें करनी चाहिए।"

चुनाव को लेकर दी प्रतिक्रिया

ऋतब्रत बनर्जी आगे कहते हैं, "2031 अभी बहुत दूर है। पहले 2029 आएगा, तब उन्हें लोकसभा चुनाव लड़ना होगा, और जनता असलियत देख चुकी है। जीतने की बात करने से पहले, उन्हें चुनाव लड़ना चाहिए और अपनी जमानत राशि (सिक्योरिटी डिपॉजिट) बचानी चाहिए। पहले उन्हें अपनी जमानत तो बचाने दें, फिर हम 2031 के बारे में सोच सकते हैं। उनमें अहंकार की कोई कमी नहीं है। अगर कोई कानूनी शिकायत है, तो कोर्ट जाएं। अगर कोई अथॉरिटी आपकी किसी चीज को यह कहकर गिरा रही है कि वह गैर-कानूनी है, जबकि असल में ऐसा नहीं है, तो आगे बढ़ें और कोर्ट में न्याय मांगें।"

Created On :   18 July 2026 11:55 PM IST

Tags

Next Story