Abhishek Banerjee: पार्टी छोड़ने वाले नेताओं को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा बयान, इस शर्त पर एक घंटे में इस्तीफा देने का किया ऐलान

पार्टी छोड़ने वाले नेताओं को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा बयान, इस शर्त पर एक घंटे में इस्तीफा देने का किया ऐलान
अभिषेक बनर्जी ने नेताओं को चुनौती देते हुए कहा है कि पार्टी छोड़ने वाले नेता अगर दीदी के पास वापस आ जाते हैं तो मैं एक घंटे के अंदर पार्टी से इस्तीफा दे दूंगा।

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल में टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी का बयान काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्होंने पार्टी छोड़कर जाने वाले नेताओं पर निशाना साधा है। साथ ही ममता बनर्जी के साथ वापस आने की चुनौती भी दी है। अभिषेक बनर्जी ने कहा है कि अगर ऐसा होता है तो वे खुद ही एक घंटे के अंदर पार्टी से इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने ये भी कहा है कि कुछ नेताओं ने जांच एजेंसियों के डर से अपना रास्ता बदल दिया है। साथ ही अपने ऊपर दर्ज मामलों के बारे में कहा है कि वह हर बार जांच में शामिल हुए हैं और कभी किसी कार्रवाई से नहीं बचे हैं।

पार्टी छोड़ने वाले नेताओं को चुनौती

अभिषेक बनर्जी ने कहा कि जो नेता टीएमसी छोड़कर अब उनके खिलाफ बोल रहे हैं, वे फिर से ममता बनर्जी के साथ आ जाएं। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा हुआ तो वह खुद एक घंटे के भीतर पार्टी छोड़ देंगे। उनका कहना है कि ऐसा कोई नहीं करेगा। साथ ही उन्होंने बोला कि हर व्यक्ति अपनी मर्जी से कहीं भी जा सकता है। लेकिन अगर कोई जांच एजेंसी का नोटिस मिलने के बाद पार्टी बदलता है, तो यह डर की निशानी है। उनके मुताबिक, हिम्मत वाले लोग मुश्किल समय में पीछे नहीं हटते।

अपने खिलाफ मामलों पर क्या कहा?

अभिषेक ने बताया कि उन्हें भी कई बार ईडी, सीबीआई, एसटीएफ और राज्य पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया। उन्होंने हर बार जांच में हिस्सा लिया। उन्होंने यह भी कहा कि उनके खिलाफ कई एफआईआर दर्ज हैं और सभी मामलों की जानकारी के लिए उन्होंने हाईकोर्ट में अपील की है।

Created On :   18 July 2026 7:29 PM IST

Tags

Next Story