Raipur Suicide Case: रायपुर में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत, करोबारी ने पत्नी और बच्चों को देकर फांसी पर लटका

डिजिटल डेस्क, रायपुर। छत्तीसगढ़ से दिल को झकझोर करने वाली खबर सामने आई है। राजधानी रायपुर के संजय नगर इलाके में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई है। इसकी जानकारी बाहर आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। बताया जा रहा है कि बैटरी कारोबारी सैय्यद शाहिद उर्फ सज्जू फांसी के फंदे पर लटक गया और अपनी पत्नी और तीन बच्चों की जहर दे दिया। पुलिस को इस मामले की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लिया।
पुलिस ने घर को किया सील
इस घटना की जानकारी टिकरापारा थाना पुलिस की दी गई। इसके बाद पुलिस टीम, फॉरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। घर के भीतर अधिकारियों को पांचों के शव मिले। पुलिस का कहना है कि मृतकों के मुंह से झाग निकल रहा था। जांच में कमरे से खाने-पीने के चीजे और कीटनाशक का एक डिब्बा मिला है। जिन्हें बरामद कर लिया और जांच के लिए भेज दिया। उन्होंने आगे बताया कि फॉरेंसिक टीम की जांच पूरी होने के बाद पूरे मकान को सील कर दिया गया है।
यह भी पढ़े -छात्रों से भरी स्कूल वैन को ट्रेन ने मारी जोरदार टक्कर, 2 स्टूडेंट सहित 3 ने गंवाई जान, मुर्शिदाबाद में बड़ी दुर्घटना
कर्ज और EMI का बोझ
पुलिस ने अपनी शुरुआती जांच के आधार पर बताया कि सैय्यद शाहिद मौदहापार इलाके में बैटरी सुधारने और पुरानी बैटरियों की खरीद-बिक्री का कार्य करता था। ये भी बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से आर्थिक तंगी से चल रहा था। इसके अलावा उनके ऊपर ईएमआई के साथ निजी उधारी भी बढ़ गई थी। इनके कारण अक्सर कई लोगों का उनके घर पर आना जाना लगा रहता था। पुलिस इस एंगल के जांच में भी जुटी हुई है।
मकान से आने लगी बदबू
मिली जानकारी के मुताबिक, शाहिद पिछले 8 महीने से उमर अली के मकान में किराए पर रह रहा था। उनके साथ पत्नी राबिया, बेटा इरशाद अली और दो बेटियां शाबिदा व इरशाबा बेगम रहती थी। शाहिद के पड़ोसियां का कहना है कि गुरुवार की शाम के बाद परिवार का कोई भी सदस्य नजर नहीं आया।
Created On :   18 July 2026 8:55 PM IST













