- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सिवनी
- /
- दम्पति की हत्या कर जलाया गया था,...
सिवनी न्यूज: दम्पति की हत्या कर जलाया गया था, पीएम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

डिजिटल न्यूज , सिवनी उगली में बुरी तरह जली अवस्था में मृत पाए गए दम्पति की हत्या कर जलाया गया था. 9 दिन से इस मामले की गहन जांच कर रही पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर उनकी पतासाजी में जुटी हैं. एसपी कृष्ण लालचंदानी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है. हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी का पता लगाया जा रहा है. गौरतलब है कि 10 जुलाई की शाम बिजली ऑफिस के पास उगली में रहने वाले शासकीय शिक्षक दम्पति समन धुर्वे(55) व उसकी पत्नी मालती धुर्वे(50) अपने घर पर बुरी तरह जली अवस्था में मृत पाए गए थे. उनकी शिनाख्त के लिए पुलिस को डीएनए टेस्ट भी कराना पड़ा था.
Created On :   18 July 2026 5:24 PM IST
Next Story












