- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सिवनी
- /
- पेंच की सैर करने जा रहे लोगों से...
seoni news: पेंच की सैर करने जा रहे लोगों से भरी कार पेड़ से टकराई

भास्कर न्यूज सिवनी
पेंच टाइगर रिजर्व की सैर करने जा रहे चारा लोगों से भरी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। घटना कुरई थाना अंतर्गत खवासा-टुरिया मार्ग पर हुई। जानकारी के अनुसार नागपुर और पुणे के लोग मोरफाटा स्थित दरगाह से पेंच के टुरिया क्षेत्र में कार से जा रहे थे। रास्ते में ब्रेक फेल होने पर कार अनियंत्रित होकर पेड़ जा टकराई। हादसे में चारों को मामूली चोट आई है। उन्होंने कोई रिपोर्ट दर्ज कराए बिना अपनी मर्जी से नागपुर चले गए।
Created On :   15 July 2026 5:04 PM IST
Next Story












