seoni news: टाइगर के ‘करंट किल’ पर रोक की तैयारी

टाइगर के ‘करंट किल’ पर रोक की तैयारी
सात करोड़ की लागत से होगा काम

भास्कर न्यूज सिवनी

पेंच टाइगर रिजर्व के जंगलों में करंट लगाकर वन्यजीवों खासकर बाघ के शिकार पर रोक लगाने की दिशा में नई कवायद की जा रही है। जंगलों से होकर गुजरने वाली बिजली लाइनों के एल्यूमीनियम तारों की जगह अब इंसुलेटेड कंडक्टर लगाए जाएंगे। इससे टाइगर समेत अन्य वन्यजीवों को करंट लगाकर शिकार करने की घटनाओं पर अंकुश लगेगा। इसके साथ ही बारिश, पेड़ों की शाखाओं के संपर्क और अन्य तकनीकी कारणों से होने वाली बिजली की समस्या से मुक्ति मिलेगी। यह काम बिजली कंपनी और वन विभाग के समन्वय से पूरा होगा। इस काम को संवेदनशील वन क्षेत्रों के लिए एक बड़ी सुरक्षा योजना माना जा रहा है।

डीपीआर भेजा गया

जानकारी के अनुसार शासन ने ऐसे वनक्षेत्रों में की जानकारी मांगी थी जहां पर वन्यजीवों की संख्या अधिक है और बिजली की सप्लाई बाधित होती है। इसी के चलते बिजली कंपनी ने पेंच क्षेत्र के जंगलों में बिजली सप्लाई के सुधार के लिए सर्वे किया। इसमें करीब 7 करोड़ से काम किया जाएगा। इसका डीपीआर बनाकर कंपनी को भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही इस पर काम शुरु हो जाएगा। इसमें 11 केवी लाइन के 41 किमी लंबी लाइन की जगह इंसुलेटेड कंडक्टर लगाए जाएंगे।

Created On :   14 July 2026 2:36 PM IST

Tags

Next Story