Seoni News: सूने मकान का ताला तोड़ लाखों की चोरी

सूने मकान का ताला तोड़ लाखों की चोरी
जेवर और नकदी समेटकर फरार हुए बदमाश


भास्कर न्यूज डूण्डा सिवनी

थाना क्षेत्र की बाबरिया रोड स्थित राधे कॉलोनी में चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात तथा नकदी लेकर फरार हो गए। घटना का पता तब चला जब मकान मालिक घर पहुंचे। इसके बाद कॉलोनी में हड़कंप मच गया और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही डूण्डासिवनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के साथ डॉग स्क्वॉड और फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

फिलहाल अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।


Created On :   13 July 2026 2:01 PM IST

Tags

Next Story