seoni news: मॉब लिंचिंग, युवक को बेरहमी से पीटा, वीडियो बनाया

मॉब लिंचिंग, युवक को बेरहमी से पीटा, वीडियो  बनाया

भास्कर न्यूज सिवनी

सिवनी में मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है। यहां पर भीड़ ने एक युवक को बेरहमी से पीटा। यहां तक की उसके साथ क्रूरता की। वीडियो बनाया। मामला सामने आने पर कोवताली पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है जबकि शेष की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।

ये है मामला

बताया जा रहा है कि डूंडासिवनी थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती के परिजन को शक था कि कान्हीवाड़ा के रहने वाले शोहेल खान का उससे प्रेम संबंध है। परिजन ने अपने साथियों की मदद से युवक को खैरीटेक बुलाया। यहां पर उसको अर्धनग्न कर लकड़ी और प्लास्टिक के पाइप से पीटा। यहां तक की उसकी पीठ पर कोई लेप जैसा पदार्थ लगाया। उसके साथ क्रूरता करते हुए का वीडियो बनाया। यह घटना करीब ११-१२ जून की है।

वायरल वीडियो के बाद पकड़े आरोपी

कोतवाली टीआई सतीश तिवारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद कार्रवाई करते हुए गंज क्षेत्र के रहने वाले आरोपी मंजीत रैकवार, शुभ चौरे और अभिषेक उईके को हिरासत में लिया गया है। शेष की पहचान की जा रही है।

Created On :   15 July 2026 1:16 PM IST

Tags

Next Story