- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- नवी मुंबई से संचालित जाली नोट रैकेट...
Mumbai News: नवी मुंबई से संचालित जाली नोट रैकेट के तार मुंबई बाजारों से जुड़े

Mumbai News दिल्ली पुलिस द्वारा नवी मुंबई में किये गए नकली नोटों की छपाई के रैकेट के भंडाफोड़ मामले के तार अब मुंबई से भी जुड़ते नजर आ रहे हैं। इस मामले में गिरफ्तार रैकेट के मास्टरमाइंड नटराज कंचन ने दिल्ली पुलिस की पूछताछ में खुलासा किया है कि दिल्ली में नकली नोट खपाने के पहले उसका गिरोह मुंबई के बाजारों में नकली नोटों की खेप खपा चुका था।
यह भी पढ़े -मालेगांव सेंट्रल में 23,555 मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटे, शिकायत के बाद हुई कार्रवाई - किरीट सोमैया
मुंबई में नकली नोटों को खपाने के दौरान वह कभी पकड़ा नहीं गया, हालाँकि उसने मुंबई में नकली नोटों की कितनी खेप खपाई, इसका खुलासा होना अभी बाकी है। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने मुंबई में कितने नकली रुपये बाजारों में इस्तेमाल किये, इसकी जांच की जा रही है। मुंबई के बाजारों में जाली नोटों का रिसीवर का जिम्मा किसके पास था, उसकी तलाश की जा रही है। इस खुलासे के बाद हमने मुंबई पुलिस से जरुरी इनपुट्स को शेयर किया गया है।
दिल्ली पुलिस की जांच में पता चला है कि रैकेट का सरगना नटराज पिछले डेढ़ सालों से अपने साथियों के साथ नकली नोट की छपाई और सप्लाई का काम कर रहा था। उसने अपने घर में नकली नोटों को छापने का पूरा सेटअप कर रखा था। इस मामले में गिरफ्तार दो अन्य आरोपियों से उसकी मुलाकात डेढ़ साल पहले ही काम करने के दौरान ही हुई थी। एक अधिकारी ने अनुसार, इन नकली नोटों की छपाई इतने शार्प तरीके से की जाती थी कि बाजारों में पहली नजर में उसके नकली होने का पता लगाना बहुत मुश्किल था। इसके लिए आरोपी विनोद जयसवाल विशेष सॉफ्टवेयर के जरिए जाली नोटों के हूबहू डिजाइन और टेम्पलेट तैयार करता था।
जांच में यह भी सामने आया है कि नकली नोटों का रैकेट चलाने से पहले आरोपी नटराज मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम में एक प्राइवेट कंपनी में कस्टमर क्लियर एजेंट के तौर पर काम करता था, लेकिन डेढ़ सालों पहले उसने इसे छोड़ दिया था। दिल्ली पुलिस को शक है कि एजेंट के तौर पर काम करने के दौरान ही उसे नकली नोटों को छापने का आईडिया आया होगा। इस मामले में दो आरोपी अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश फिलहाल जारी है।
यह भी पढ़े -'जापान के साथ बातचीत जारी, 2027 में शुरू होगा पहला चरण', बुलेट ट्रेन पर उठ रहे सवालों पर एमईए का जवाब
Created On :   18 July 2026 7:03 PM IST










