- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- निर्माणाधीन साइट पर गिरी क्रेन, एक...
Construction Crane Collapse: निर्माणाधीन साइट पर गिरी क्रेन, एक युवक की मौत कई घायल, रेस्क्यू टीम मलबा हटाने में जुटी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में गुरुवार (16 जुलाई) की शाम बड़ा हादसा हो गया। यह घटना मीरा रोड ईस्ट की जेपी नॉर्थ सोसायटी में हुआ। जानकारी के मुताबिक एरिया में अंडर-कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट पर बड़ी क्रेन गिरने से एक 22 वर्षीय लड़के की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए हैं। मौजूदा स्थल पर खड़ी 15 से 16 गाड़ियां पूरी तरह से तहस-नहस हो गई। इस हादसे के होने से पूरे एरिया में डर का माहौल बना हुआ है।
अंडर-कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट पर जब क्रेन गिरा तो तेज आवाज आई जिससे लोग डर गए। इस घटना की जानकारी जैसे ही फायर ब्रिगेड, पुलिस और डिजास्टर मैनेजमेंट की टीम को दी गई वह मौके पर तुरंत पहुंची। मलबे में कोई फंसा तो नहीं है, यह पता लगाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।
यह भी पढ़े -ग्रेटर नोएडा के तिलपता में नाले की खुदाई के दौरान बड़ा हादसा, निर्माणाधीन दो मंजिला मकान और दुकान गिरे
किस वजह से क्रेन गिरी इसके बारे में पुलिस और संबंधित एजेंसियां जांच कर रही हैं। प्रशासन ने लोगों से घटना स्थाल से दूरी बनाने की बात कही है। इस घटना ने कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट्स की सेफ्टी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं, स्थानीय लोगों ने इस मामले की उच्छ स्तरीय जांच और लापरवाही बरतने वाले कॉन्ट्रेक्टर के खिलाफ सख्त सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Created On :   16 July 2026 11:43 PM IST









