Jagannath Rath Yatra stampede: पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़! 1 की मौत, सैंकड़ों घायल

डिजिटल डेस्क, पुरी। उड़ीसा के धार्मिक स्थल पुरी में भगवान जगन्नाथ में रथ यात्रा के दौरान भगदड़ जैसे हालात बन गए। इस दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसा उस समय हुआ जब पहांडी रस्म के दौरान भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए अचानक लोग रथों के पास जाने लगे। यात्रा मार्ग पर तैनात वॉलेंटियर लोगों को पीछे हटा रहे थे। तभी लोग एक-दूसरे को धक्का देने लगे, जिससे भगदड़ मच गई। लोग एक-दूसरे पर गिरने लगे। सोशल मीडिया पर कई वीडियो भी वायरल हो रहे हैं जो कि हादसे के बताए जा रहे हैं।
यह भी पढ़े -केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने महाप्रभु जगन्नाथ के किए दर्शन, सुरक्षा व्यवस्था में 19 आईपीएस अधिकारियों की तैनाती
हादसे में जिस श्रद्धालु की मौत हुई है, उसके बारे में सामने आया है कि उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, जिसके बाद गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़े -जयघोषों से गूंजा पुरी, आज से शुरू हुई जगन्नाथ महाप्रभु की रथ यात्रा, लाखों श्रद्धालुओं का उमड़ रहा सैलाब
भगदड़ की घटना के तुरंत बाद पुलिस, ओडिशा डिजास्टर रैपिड एक्शन फोर्स और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंची। घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पताल तक पहुंचाया गया है। उधर, प्रशासन की ओर से स्थिति पर काबू पाने का दावा किया गया है। घटना क्यों हुई, उसने कितने लोग घायल हुए, इसके बारे में अभी प्रशासन की ओर से विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है। मामले की जांच जारी है।
यह भी पढ़े -रथ यात्रा भगदड़ मामले पर सीएम माझी ने जताया शोक, दूसरी ओर BJD विधायक का फूटा सरकार पर गुस्सा, बोले- दोषियों को नहीं देते सजा
Created On :   16 July 2026 6:49 PM IST






