IND vs ENG 2nd ODI: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, के एल राहुल प्लेइंग-11 से बाहर, ईशान किशन को मिला मौका

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। सीरीज का दूसरा मैच गुरुवार (16 जुलाई) को कार्डिफ सोफिया गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच 5:30 बजे शुरू होगा। तीन मैचों की ओडीआई सीरीज में भारतीय टीम पहले मैच में 6 विकेट से जीतकर 1-0 से बढ़त बना चुकी है।
सीरीज के पहले मुकाबले में विराट कोहली और रोहित शर्मा का बल्ला नहीं चला था। दोनों बल्लेबाज जल्दी ही आउट हो गए थे। पिछले मैच में मिडिल आर्डर और निचले क्रम के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर टीम को जीत दिलाई थी। ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने गेंद और बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया था। आज के मुकाबले में पिच का बर्ताव कैसा रहेगा, गेंदबाजों को मदद मिलेगी या बल्लेबाजों को यह जानने के लिए आगे पिच रिपोर्ट पढ़िए।
सोफिया गार्डन्स स्टेडियम की पिच कैसी है?
आज के मैच में शुरुआत में बल्लेबाजों के लिए मदद मिलेगी। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा स्पिनर्स का रोल महत्वपूर्ण हो जाएगा क्योंकि उनके लिए पिच से मदद होगी। हवाए तेज चलेंगी ऐसे में बल्लेबाजों को मदद मिलेगी। सोफिया गार्डन्स स्टेडियम में एक अच्छा मैच देखने को मिल सकता है।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
भारत की प्लेइंग-11
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह, गुरनूर बरार/अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।
इंग्लैंड की प्लेइंग-11
बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग/ब्रायडन कार्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद।
Created On :   16 July 2026 5:25 PM IST












