India-England ODI Series: दूसरे मुकाबले की टाइमिंग बदली, कितने बजे से होगा शुरू कहां खेला जाएगा मैच? यहां देखें पूरा शेड्यूल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टीम इंडिया इस समय इंग्लैंड से 3 मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है। सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार को खेला गया। वहीं, दूसरा मैच गुरुवार (16 जुलाई) को कार्डिफ में खेला जाएगा। इस मैच का समय बदला गया है जबकि पहला मुकाबला दोपहर साढ़े 3 बजे शुरू हुआ था लेकिन दूसरे में टाइमिंग बिलकुल अलग है। आइए आपको बता देंते हैं कि दूसरा मैच कहां खेला जाएगा और कितने बजे से शुरू होगा।
सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार को कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबले का टॉस शाम 5 बजे होगा और शुरू साढ़े पांच बजे होगा। सोनी स्पोर्ट्स और डीडी स्पोर्ट्स पर आप मैच लाइव देख सकते हैं।
अक्षर पटेल के ऑलराउंडर प्रदर्शन के दम पर भारत ने पहला वनडे 6 विकेट से जीता। बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत के सामने 259 रन का टारगेट रखा। टीम इंडिया ने 45.2 ओवर में 4 विकेट पर 262 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। इसी के साथ मेहमान टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।
पहले मुकाबले में किसने-कितने रन बनाए
फ्लॉप रहे रोहित-विराट 259 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। रोहित शर्मा 11 और विराट कोहली 5 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद कप्तान शुभमन गिल ने उपकप्तान श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 101 रन की साझेदारी की और टीम इंडिया को संकट से निकाला। अय्यर 35 और के एल राहुल (1 रन) के रूप में टीम को लगातार दो झटके लगे।
कप्तान शुभमन गिल क्रैम्पस की वजह से 80 रन पर रिटायर्ड हर्ट हो गए। इसके बाद अक्षर और वॉशिंगटन ने पांचवें विकेट के लिए 102 रन की साझेदारी कर टीम को जीत तक पहुंचाया। अक्षर पटेल 57 और वॉशिंगटन सुंदर 52 रन बनाकर नाबाद रहे।
दूसरे मुकाबले के लिए भारतीय टीम स्क्वॉड
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, के एल राहुल, ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव, शिवम दुबे, प्रसिद्ध कृष्णा
Created On :   15 July 2026 10:49 PM IST












