Top 7 Highest Scores in ODI: ODI मैचों में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप- 7 बल्लेबाज, इस मामले में रोहित-विराट किस नंबर पर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच 14 जुलाई से 3 मैचों की वनडे सीरीज शुरू होने जा रही है। सीरीज का पहला मुकाबला बर्मिंघम (एजबेस्टन) में खेला जाएगा। दोनों टीमो के बीच मैच 3.30 से शुरू होगा और टॉस 3 बजे होगा। दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली एक बार फिर बल्लेबाज का दम दिखाते हुए नजर आएंगे। वहीं, विपक्षी टीम के बल्लेबाजों की बात करें तो उनकी टीम में भी दिग्गजों की कोई कमी नहीं है। आइए आपको बताते हैं ऐसे टॉप-7 बल्लेबाजों के बारे में जो जिन्होंने वनडे में सबसे बड़ी पारी खेली है।
वनडे में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज
264 रन - रोहित शर्मा
237 रन - मार्टिन गुप्टिल
219 रन - वीरेंदर सहवाग
215 रन - क्रिस गेल
210 रन - फखर जमान
210 रन - पथुम निसांका
210 रन - ईशान किशन
रोहित शर्मा वनडे करियर
वनडे में इंग्लैंड की पिच पर रोहित शर्मा गेंदबाजों की खूब जमकर पिटाई करते हैं। इंग्लैंड की धरती पर अब तक रोहित ने 27 मुकाबलों में 64.91 के बेहतरीन औसत से 1428 रन बना चुके हैं। किसी भारतीय खिलाड़ी द्वारा विदेशी पिच (इंग्लैंड) पर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के ही नाम है। वह अब तक 7 शतक और 7 फिफ्टी लगा चुके हैं।
विराट कोहली वनडे करियर
किंग कोहली भी इंग्लैंड गेंदबाजों की जमकर खबर लेते हैं। इंग्लैंड की पिचों पर उन्होंने 33 मुकाबले खेलते हुए 1349 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 51.88 का रहा। इंग्लैंड में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में रोहित पहले और विराट कोहली दूसरे स्थान पर हैं। कोहली विपक्षी टीम के खिलाफ अब तक 1 शतक और 12 अर्धशतक लगा चुके हैं।
14 जुलाई से खेली जाने वाली वनडे सीरीज के लिए भारत की संभावित प्लेइंग-11
रोहित शर्मा (सलामी बल्लेबाज)शुभमन गिल (कप्तान)विराट कोहली (शीर्ष क्रम बल्लेबाज)श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान)केएल राहुल (विकेटकीपर)शिवम दुबे / वॉशिंगटन सुंदर (ऑलराउंडर)अक्षर पटेल (स्पिन ऑलराउंडर)कुलदीप यादव (स्पिनर)जसप्रीत बुमराह (तेज गेंदबाज)अर्शदीप सिंह (तेज गेंदबाज)प्रसिद्ध कृष्णा / प्रिंस यादव (तेज गेंदबाज)
Created On :   14 July 2026 3:04 AM IST












