ENG Vs IND 1st ODI: भारत के खिलाफ पहले वनडे के लिए इंग्लैंड ने घोषित की प्लेइंग-11, बेथेल और डकेट करेंगे ओपनिंग

भारत के खिलाफ पहले वनडे के लिए इंग्लैंड ने घोषित की प्लेइंग-11, बेथेल और डकेट करेंगे ओपनिंग
टी20 सीरीज के बाद अब टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। पहला मैच 14 जुलाई को खेला जाएगा। एजबास्टेन के बर्मिंघन में होने वाले इस मैच के लिए इंग्लैंड टीम ने अपने प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। टी20 सीरीज के बाद अब भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। पहला मैच 14 जुलाई को खेला जाएगा। एजबास्टेन के बर्मिंघन में होने वाले इस मैच के लिए इंग्लैंड टीम ने अपने प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है।

जहां एक तरह अन्य टीमें टॉस के समय ही अपनी प्लेइंग-11 का ऐलान करती हैं, वहीं इंग्लैंड पिछले लंबे समय से मैच से एक दिन पहले अपनी प्लेइंग-11 घोषित कर देता है। पहले वनडे के लिए इंग्लैंड ने जोश टंग, जोफ्रा आर्चर और सैम करन को तेज गेंदबाज के रूप में चुना है। ये तीनों ही टी20 स्क्वाड का भी हिस्सा थे।

टी20 स्क्वाड से तुलना करें तो वनडे टीम में उसने केवल दो बदलाव किए हैं। फिल साल्ट की जगह जो रूट और टॉम बैंटन की जगह बेन डकेट को टीम शामिल किया गया है। बाकी सब वहीं खिलाड़ी हैं जो कि टी20 सीरीज का हिस्सा थे।

पहले वनडे के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग-11

जैकब बेथेल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), विल जैक्स, सैम कर्रन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद और जोश टंग।

कहां देखें लाइव प्रसारण?

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मुकाबला आप सोनी स्पोर्ट्स के चैनलों पर लाइव देख पाएंगे। वहीं जियोस्टार पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग होगी। मैच में टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे फेंका जाएगा। जबकि मैच की शुरुआत साढ़े 3 बजे होगी।

Created On :   14 July 2026 12:08 AM IST

Tags

Next Story