INDW Vs ENGW: भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स का पहला महिला टेस्ट किया अपने नाम, इंग्लैंड को 270 रन से दी मात

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। भारत ने लॉर्ड्स में खेले गए पहले महिला टेस्ट में इंग्लैंड को 270 रन से मात दी। 142 साल के इतिहास में यह लॉर्ड्स मैदान पर खेला गया पहला महिला टेस्ट मुकाबला था, जिसे हरमनप्रीत की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने जीतकर अपना नाम इतिहास के पन्नों पर दर्ज करा लिया। भारतीय टीम ने इंग्लैंड के सामने 457 रन का टारगेट रखा था, लेकिन इंग्लैंड की टीम 186 रन रन ही बना सकी।
टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 285 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड की टीम 170 रन ही बना सकी। इस तरह पहली पारी के आधार पर टीम इंडिया को 115 रन की बढ़त मिली। टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी 341/7 पर घोषित कर दी। इस तरह इंग्लैंड को जीत के लिए 457 रन का टारगेट मिला।
यह भी पढ़े -इंग्लैंड के खिलाफ विराट कोहली के पास इतिहास रचने का मौका, इतने रन बनाते ही तोड़ देंगे सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड
ये प्लेयर रहे भारत की जीत के हीरो
मैच की दूसरी पारी में यास्तिका भाटिया ने 113 रन की शतकीय पारी खेली। वहीं पहली पारी की तरह दूसरी में भी स्मृति मंधाना का बल्ला चला। उन्होंने पहली पारी में 83 और दूसरी पारी में 70 रन बनाए। ऋचा घोष ने भी नाबाद 50 रन की पारी खेली।
इसके बाद गेंदबाजी में भी भारतीय बॉलर्स ने कमाल किया। क्रांति गौड़ ने मैच में कुल 7 विकेट लिए, जिसमें 5 विकेट पहली पारी में लिए थे। स्नेह राणा के खाते में 6 विकेट आए। क्रांति गौड़ को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
यह भी पढ़े -अगले दो वनडे मुकाबलों के लिए वेस्टइंडीज की टीम में बदलाव, चोटिल ग्रीव्स के स्थान पर हेटमायर शामिल
क्रांति के साथ यास्तिका ने इस मैच में बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। यास्तिका जहां लॉर्ड्स मैदान पर टेस्ट शतक लगाने वाली पहली क्रिकेटर बनीं। वहीं क्रांति गौड़ लॉर्ड्स में पांच विकेट लेने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं।
Created On :   13 July 2026 6:18 PM IST












