IND vs ENG 1st ODI: पहला मुकाबला कहां और कितने बजे से खेला जाएगा? यहां देखें दोनों टीमों की स्क्वॉड, विराट कोहली खेलते आएंगे नजर

पहला मुकाबला कहां और कितने बजे से खेला जाएगा? यहां देखें दोनों टीमों की स्क्वॉड, विराट कोहली खेलते आएंगे नजर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम इंग्लैंड से 5 मैचों की टी-20 सीरीज हारने के बाद मंगलवार (14 जुलाई) से 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने जा रही है। टी-20 के बाद ODI सीरीज में एक बार फिर आमने-सामने होंगी। शुभमन गिल की कप्तानी में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाज खेलते हुए नजर आएंगे। भारतीय टीम का पूरा फोकस सीरीज जीतने पर है। आइए आपको बता देते हैं कि सीरीज का पहला मैच कितने बजे से शुरू होगा और कहां खेला जाएगा?

पहला मुकाबला कहां और कब खेला जाएगा?

दोनों टीमों के बीच सीरीज 14 जुलाई (मंगलवार) से 19 जुलाई के बीच खेला जाएगा पहला मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन में दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा। मुकाबला का टॉस 3 बजे से होगा। फैंस पहले वनडे सीरीज को भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। यहां आपको पैसे खर्च करने होंगे अगर फ्री में देखना है तो डीडी स्पोर्ट्स पर लाइव देख सकते हैं।

इंडिया-इंग्लैंड टी-20 सीरीज कौन जीता?

इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 4-0 से हराकर सीरीज अपने नाम कर ली। दोनों के बीच 5 मैचों की टी-20 खेली गई जिसका पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द करना पड़ा और बाकी के मैचों में विपक्षी टीम ने बाकी के मैचों में शानदार प्रदर्शन कर जीत लिया। इंग्लैंड ने 5वें मुकाबले में पहले बल्लेबीजी करते हुए 20 ओवर में 257 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारतीय टीम 201 रन ही बना सकी। हमने पूरे मैच में देखा कि बिलकुल आसान से कैच छूटे, फील्डिंग भी खराब रही यही हार का मुख्य कारण बना।

वनडे सीरीज के लिए दोनों टीमों की स्क्वॉड

भारत टीम स्क्वॉड

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, के एल राहुल, ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव, शिवम दुबे, प्रसिद्ध कृष्णा

इंग्लैंड टीम स्क्वॉड

बेन डकेट, विल जैक्स, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, सैम करन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, साकिब महमूद, टॉम बैंटन, जोश टंग, गस एटकिंसन, जेम्स कोल्स, रेहान अहमद

Created On :   13 July 2026 7:34 PM IST

Tags

Next Story