Shubman Gill: कप्तान शुभमन गिल ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, आगामी वनडे विश्व कप से जुड़े कई सवालों के दिए जवाब

कप्तान शुभमन गिल ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, आगामी वनडे विश्व कप से जुड़े कई सवालों के दिए जवाब

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टीम इंडिया और इंग्लैंड मंगलवार (14 जुलाई) से 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने जा रही है। टी-20 के बाद ODI में एक बार फिर दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। सीरीज शुरू होने के पूर्व संध्या भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने वनडे विश्व कप 2027 को लेकर तमाम सवालों के जवाब दिए। गिल से क्या-क्या सवाल पूछे गए?

प्रेस कॉन्फ्रेंस में गिल ने कहा, "हम कॉम्बिनेशन के बारे में बात कर रहे थे। हमारे लिए कौन सा कॉम्बिनेशन सबसे अच्छा रहेगा, कौन से ऐसे खिलाड़ी हैं जो अभी टीम में नहीं हैं लेकिन फ्यूचर में हमारी मदद कर सकते हैं, कौन से गेंदबाज, कौन से ऑल-राउंडर, कौन से स्पिनर- हम इन्हीं सब चीजों पर बात कर रहे थे।"

गिल से पूछा गया कि क्या इंग्लैंड वनडे सीरीज वर्ल्ड कप की उनकी तैयारी में अहम किरदार अदा करेगी? इसका जवाब देते हुए गिल ने कहा, "वनडे वर्ल्ड कप के लिए हमारी तैयारी अलग है. हमारा मकसद यह देखना है कि हम किस तरह के कॉम्बिनेशन को आजमा सकते हैं। दक्षिण अफ्रीका में हमें जो विकेट मिलेंगे, वे काफी हद तक यहां मिलने वाले विकेट जैसे ही होंगे, इसलिए यह सीरीज हमारे लिए बहुत अहम है।"

गिल से पूछा गया कि क्या टी20 सीरीज में भारत की हार से वनडे सीरीज पर भी असर पड़ेगा? इसके जवाब में गिल ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि इससे कुछ भी फर्क पड़ेगा। यह अलग फॉर्मेट, अलग टीम और अलग गोल है। यह अलग माहौल है और यह अलग एहसास होगा।"

गिल ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि चिंता करने वाली कोई बात है। ऐसा नहीं है कि हमारे पास बिखरी हुई 11 है। लेकिन आपको नए खिलाड़ियों को मौका देना होगा। वे दबाव वाली स्थितियों में जितना ज्यादा अनुभव हासिल करेंगे और जितना बेहतर प्रदर्शन करेंगे, वर्ल्ड कप से पहले हमारे लिए उतना ही अच्छा होगा।"

शुभमन गिल ने कहा, "विराट भाई और रोहित भाई पिछले दशक से भारत की बैटिंग लाइनअप के बैकबोन रहे हैं। वह टीम का अभिन्न हिस्सा रहे। उनके पास जो अनुभव और हुनर है वो वाकई कीमती है।"

Created On :   13 July 2026 11:46 PM IST

Tags

Next Story