Record of English soil: दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा-विराट कोहली का इंग्लैंड की धरती पर कैसा है प्रदर्शन? यहां देखें आंकड़े

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टीम इंडिया 5 मैचों की टी-20 सीरीज हारने के बाद अब 3 मौचों की वनडे सीरीज खेलने जा रही है। ओडीआई सीरीज का पहला मुकाबला 14 जुलाई को खेला जाएगा। भारत का पूरा फोकस सीरीज जीतने पर होगा। विराट कोहली, रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ी शुभमन गिल की कप्तानी में खेलते हुए नजर आएंगे। आइए आपको बताते हैं कि विराट कोहली और रोहित शर्मा का इंग्लैंड के खिलाफ रिकॉर्ड कैसा है?
यह भी पढ़े -महिला टेस्ट मैच इंग्लैंड के खिलाफ बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों का जलवा, ऐतिहासिक जीत से सिर्फ 4 विकेट दूर भारत
वनडे में इंग्लैंड की पिच पर रोहित शर्मा गेंदबाजों की खूब जमकर पिटाई करते हैं। इंग्लैंड की धरती पर अब तक रोहित ने 27 मुकाबलों में 64.91 के बेहतरीन औसत से 1428 रन बना चुके हैं। किसी भारतीय खिलाड़ी द्वारा विदेशी पिच (इंग्लैंड) पर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के ही नाम है। वह अब तक 7 शतक और 7 फिफ्टी लगा चुके हैं।
किंग कोहली भी इंग्लैंड गेंदबाजों की जमकर खबर लेते हैं। इंग्लैंड की पिचों पर उन्होंने 33 मुकाबले खेलते हुए 1349 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 51.88 का रहा। इंग्लैंड में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में रोहित पहले और विराट कोहली दूसरे स्थान पर हैं। कोहली विपक्षी टीम के खिलाफ अब तक 1 शतक और 12 अर्धशतक लगा चुके हैं।
यह भी पढ़े -महिला वनडे मैथ्यूज-टेलर ने जड़े शतक, आयरलैंड को 6 विकेट से मात देकर वेस्टइंडीज का सीरीज पर कब्जा
दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जुलाई 2026 को बर्मिंघम (एजबेस्टन) में खेला जाना है। इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन इस प्रकार हो सकती है।
भारत की संभावित प्लेइंग-11
रोहित शर्मा (सलामी बल्लेबाज)शुभमन गिल (कप्तान)विराट कोहली (शीर्ष क्रम बल्लेबाज)श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान)केएल राहुल (विकेटकीपर)शिवम दुबे / वॉशिंगटन सुंदर (ऑलराउंडर)अक्षर पटेल (स्पिन ऑलराउंडर)कुलदीप यादव (स्पिनर)जसप्रीत बुमराह (तेज गेंदबाज)अर्शदीप सिंह (तेज गेंदबाज)प्रसिद्ध कृष्णा / प्रिंस यादव (तेज गेंदबाज)
Created On :   13 July 2026 1:31 AM IST











