Shreyas Iyer: सीरीज में 4-0 से मिली हार के बाद टीम इंडिया के कप्तान की आई प्रतिक्रिया, श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया जिम्मेदार?

सीरीज में 4-0 से मिली हार के बाद टीम इंडिया के कप्तान की आई प्रतिक्रिया, श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया जिम्मेदार?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 4-0 से हराकर सीरीज अपने नाम कर ली। दोनों के बीच 5 मैचों की टी-20 खेली गई जिसका पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द करना पड़ा और बाकी के मैचों में विपक्षी टीम ने शानदार प्रदर्शन कर जीत लिया। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबीजी करते हुए 20 ओवर में 257 रन बनाए थे। इस जवाब में भारतीय टीम 201 रन ही बना सकी। हमने पूरे मैच में देखा कि बिलकुल आसान से कैच छूटे, फील्डिंग भी खराब रही। सीरीज खत्म होने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर की प्रतिक्रिया सामने आई है।

श्रेयस अय्यर ने कहा, "इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज से बहुत कुछ सीखने को मिला। जैसे हालात, समझ और उनके हिसाब से खुद को ढालना। यह सबसे अच्छी पिच थी जिस पर हमने खेला। बल्लेबाजी में हमारा अप्रोच अलग था। पहले मैच से ही हालात बदलते रहे। एक प्रोफेशनल के तौर पर हमें हालात को समझना होगा और उनके हिसाब से ढलना होगा।"

कप्तान ने आगे कहा, "यह बताना जरुरी है कि हम क्या बेहतर कर सकते थे. फील्डिंग बहुत महत्वपूर्ण है और हमें उसे सुधारने की जरुरत है। खासकर विदेशों में, जहां मैदानों का साइज और डाइमेंशन अलग-अलग होते हैं। हमने कैच छोड़े जिसका हमें नुकसान उठाना पड़ा। शायद हम 220-225 रन का टारगेट चेज कर सकते थे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।"

प्रिंस यादव और अक्षर पटेल ने 15 की इकॉनमी से रन लुटाए. अक्षर ने अपने 4 ओवरों में 63 और प्रिंस ने 60 रन दिए. प्रसिद्ध कृष्णा ने 38 और अर्शदीप सिंह ने 33 रन दिए. सूर्यांश शेडगे ने 3 ओवरों में 39 रन लुटाए, शिवम दुबे ने एक ही ओवर में 2 विकेट लिए लेकिन उस ओवर में भी वह 22 रन देकर गए.

श्रेयस अय्यर ने आगे कहा, "हमारे लगातार विकेट गिरते रहे। हम साझेदारी करने की जगह सीधे चेज करने की कोशिश कर रहे थे। हमें चाहिए कि हम गेंदबाजों को टारगेट करें इसके लिए समय लेना होगा। उनकी गेंदबाजी एकदम सटीक थी। जोस बटलर शानदार खेले और हैरी ब्रूक ने अपनी पारी से मैच का रुख पलट दिया।"

Created On :   12 July 2026 12:26 PM IST

Tags

Next Story