IND Vs ENG 5th T20: इंग्लैंड ने भारत को दिया 258 रन का विशाल टारगेट, बटलर का तूफानी शतक, ब्रूक ने बनाए 95 रन, शिवम दुबे ने झटके 2 विकेट

डिजिटल डेस्क, भोपाल। इंग्लैंड ने पांचवे टी20 में भारत के सामने 258 रन का विशाल लक्ष्य रखा है। साउथैम्प्टन के रोज बाउल मैदान में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और गेंदबाजी चुनी। इंग्लैंड की टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 257 रन बनाए।
यह भी पढ़े -टीम इंडिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का किया फैसला, वैभव सूर्यवंशी प्लेइंग-11 से बाहर, संजू की हुई वापसी
बटलर और हैरी ब्रूक की तूफानी बैटिंग
इंग्लैंड की ओर से जोश बटलर ने सबसे ज्यादा 131 रन बनाए। वहीं कप्तान हैरी ब्रूक ने नाबाद 95 रन की पारी खेली। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 233 रन की साझेदारी हुई। बटलर ने अपनी पारी में 64 गेंदों का सामना किया और 12 चौके व 8 छक्के जड़े। वहीं ब्रूक ने 45 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके व 8 छक्के उड़ाए।
भारत की ओर से शिवम दुबे ने 2 और प्रसिद्ध कृष्णा ने 1 विकेट लिया। अन्य कोई गेंदबाज विकेट लेने में सफल नहीं हो सका। युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव और स्पिनर ऑलराउंडर अक्षर पटेल बेहद खर्चीले साबित हुए। प्रिंस ने 4 ओवर में 60 जबकि अक्षर ने 63 रन दिए।
वैभव की जगह संजू को मौका
सीरीज के तीन मैचों में लगातार असफल होने की वजह से युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली है। उनकी जगह संजू सैमसन को शामिल किया गया है। वैभव सीरीज के तीन मैचों में सिर्फ 42 रन (14, 13 और 15) ही बना सके थे।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत - अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।
इंग्लैंड - फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियम डॉसन, आदिल रशीद, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग।
Created On :   11 July 2026 9:39 PM IST












