IND Vs ENG: इंग्लैंड से मिली शर्मनाक हार के बाद एक्शन मोड में BCCI, खतरे में अय्यर की कप्तानी, गंभीर की भी लगेगी क्लास!

इंग्लैंड से मिली शर्मनाक हार के बाद एक्शन मोड में BCCI, खतरे में अय्यर की कप्तानी, गंभीर की भी लगेगी क्लास!
इसी साल फरवरी-मार्च में टी20 वर्ल्ड कप की विनर बनी टीम इंडिया अब एक जीत के लिए तरस रही है। आयरलैंड के बाद इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में खराब प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) कड़ा एक्शन ले सकती है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इसी साल फरवरी-मार्च में टी20 वर्ल्ड कप की विनर बनी टीम इंडिया अब एक जीत के लिए तरस रही है। आयरलैंड के बाद इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में खराब प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) कड़ा एक्शन ले सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बोर्ड टीम के प्रदर्शन को रिव्यू करने वाला है। बोर्ड ने भारतीय टी20 टीम के प्रदर्शन पर चिंता जाहिर की है।

टी20 टीम की कमान संभाल रहे श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में टीम इंडिया आयरलैंड के खिलाफ 0-2 से सीरीज हारी। उसके बाद इंग्लैंड के साथ सीरीज में 4 मैचों के बाद 0-3 से पिछड़ रही है। टीम का प्रदर्शन इसलिए चिंताजनक है क्योंकि यूके दौरे से पहले टीम लगातार 16 टी20 सीरीज जीतकर आ रही थी।

इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने स्पष्ट कहा है कि बोर्ड टीम के प्रदर्शन को लेकर चिंतित है। इंग्लैंड की सीरीज के बाद टीम के कोच और कप्तान के साथ रिव्यू मीटिंग की जाएगी। ताकि यह जान सकें कि आखिर दिक्कत कहां आ रही है और उसमें सुधार के लिए क्या किया जाए।

मीटिंग में गंभीर की कोचिंग के अलावा श्रेयस अय्यर की कप्तानी का रिपोर्ट कार्ड देखा जा सकता है। अय्यर के अलावा यूके टूर से टीम के नए उपकप्तान बने तिलक वर्मा का प्रदर्शन भी अच्छा नहीं रहा है। वह पिछली 6 टी20 पारियों में चार बार 20 रनों का आंकड़ा भी नहीं छू सके हैं।

Created On :   10 July 2026 6:28 PM IST

Tags

Next Story