'भारत को हराना हमेशा खास होता है', टीम इंडिया के खिलाफ पहली बार टी20 सीरीज जीतने से गदगद कप्तान ब्रूक

भारत को हराना हमेशा खास होता है, टीम इंडिया के खिलाफ पहली बार टी20 सीरीज जीतने से गदगद कप्तान ब्रूक
इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चौथे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में भारत को 9 विकेट से रौंदा। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने पहली बार भारत के खिलाफ द्विपक्षीय टी20 (दो या उससे अधिक मैच) सीरीज को अपने नाम किया। इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक टीम के प्रदर्शन से काफी खुश नजर आए।

ब्रिस्टल, 10 जुलाई (आईएएनएस)। इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चौथे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में भारत को 9 विकेट से रौंदा। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने पहली बार भारत के खिलाफ द्विपक्षीय टी20 (दो या उससे अधिक मैच) सीरीज को अपने नाम किया। इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक टीम के प्रदर्शन से काफी खुश नजर आए।

ब्रूक ने चौथे टी20 में मिली जीत के बाद कहा, "इस मुकाबले में हमारा प्रदर्शन शानदार रहा। भारत को हराना हमेशा ही खास होता है। वे हमेशा से ही बहुत अच्छी टीम रही है। जिस तरह से हमने सतह के हिसाब से खुद को ढाला है और उस सतह से निपटने के लिए अलग-अलग स्किल्स का इस्तेमाल किया है, उससे मैं बहुत खुश हूं। जोफ्रा और टंग की आपस में बहुत बनती है। जोफ्रा स्पिनरों से भी बात करते हैं। बस थोड़ी-बहुत बातचीत से बहुत फर्क पड़ता है।"

इंग्लैंड अगर भारत के खिलाफ टी20 सीरीज का पांचवां और अंतिम मुकाबला जीतने में सफल रहती है, तो वह इस फॉर्मेट में दुनिया की नंबर एक टीम बन जाएगी। ब्रूक ने कहा कि नंबर वन बनना हमेशा ही अच्छा होता है। उन्होंने कहा, "अगर हम दुनिया की नंबर एक टीम बनते हैं तो यह हमारे लिए गर्व की बात होगी। हमारा लक्ष्य यही है कि इस सीरीज में जिस तरह का क्रिकेट खेल रहे हैं, उसे आगे भी जारी रखें और अंत में ट्रॉफी जीतें।"

ब्रूक ने चौथे टी20 में सिर्फ 35 गेंदों का सामना करते हुए 79 रनों की धमाकेदार पारी खेली। अपनी बल्लेबाजी को लेकर बात करते हुए इंग्लिश कप्तान ने कहा, "अपनी बल्लेबाजी को लेकर मैं खुश हूं। मैच से पहले कोचों के साथ इस मैदान पर बल्लेबाजी की रणनीति पर अच्छी चर्चा हुई थी। खुशी है कि मैं टीम के लिए कुछ अहम रन बना सका। हमारी बल्लेबाजी की सबसे बड़ी ताकत उसकी गहराई है। आज हमने रेहान को टीम में शामिल किया, जो नंबर आठ पर आकर बड़े शॉट लगाने की क्षमता रखते हैं। इससे हमारी बल्लेबाजी और मजबूत हो जाती है और टीम को अतिरिक्त भरोसा मिलता है।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   10 July 2026 9:30 AM IST

Tags

Next Story