England vs India: साउथेम्प्टन में हारे तो गंवाना पड़ेगा नंबर-1 का ताज, आज कितने बजे शुरू होगा मुकाबला? देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच शनिवार (11 जुलाई) को 5 मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। सीरीज में विपक्षी टीम 3-0 से आगे हो गई है। इंग्लैंड ने लगातार मुकाबले जीत कर सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। दोनों टीमों के बीच आज का मैच साउथेम्प्टन के द रोज बाउल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा और टॉस 6:30 बजे होगा।
यह भी पढ़े -फीफा वर्ल्ड कप कोलंबियाई मिडफील्डर को मिली जान से मारने की धमकी, फेडरेशन ने जांच का आग्रह किया
टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जब से सूर्यकुमार यादव को हटाकर श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाया गया है तब से भारतीय टीम एक भी मैच नहीं जीत पाई है। अगर भारत आखिरी मैच हारेगा तो ऐसा पहली बार होगा जब इंडिया 3 या उससे ज्यादा मैचों की टी-20 सीरीज गंवा देगा। अगर आज इंग्लैंड टीम भारत को हरा देती है तो टी-20 रैंकिंग में नंबर-1 टीम बनने का मौका मिल जाएगा।
पिच पर किसको मिलेगी ज्यादा मदद
गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों के लिए साउथेम्प्टन के रोज बाउल स्टेडियम की पिच मददगार मानी जाती है। शुरूआत में गेंदबाजों को अच्छी स्विंग और अतिरिक्त उछाल मिलती है, लेकिन जैसे-जैसे गेंद थोड़ी पुरानी होती है बल्लेबाजी आसान हो जाती है।
यह भी पढ़े -दीप्ति शर्मा ने स्मृति मंधाना की बैटिंग को सराहा, बोलीं- टॉप ऑर्डर की बल्लेबाजों ने रखी मजबूत नींव
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
भारतीय टीम
अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन/संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर/सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा/रवि बिश्नोई।
इंग्लैंड टीम
फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, रेहान अहमद, आदिल रशीद, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग।
Created On :   11 July 2026 5:16 PM IST












