LA Olympic 2028: लगातार हार से बिगड़ा टीम इंडिया का खेल, टूट सकता है ओलंपिक चैंपियन बनने का सपना, जानें पूरा समीकरण

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। टी20 फॉर्मेट की वर्ल्ड चैंपियन भारतीय टीम की मौजूदा समय में हालत ये है कि वो एक जीत के तरस रही है। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर टीम को लगातार 5 हार का सामना करना पड़ा है। टीम दोनों ही सीरीज गंवा चुकी है। पहले दो मैचों की सीरीज में आयरलैंड ने टीम इंडिया का क्लीन स्वीप किया। फिर 5 मैचों की सीरीज में इंग्लैंड 3-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है। इस खराब प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया पर ओलंपिक 2028 में क्वालिफाई न करने का खतरा मंडराने लगा है।
टीम को एक के बाद एक मिल रहीं हार के बाद उसका ओलंपिक में क्वालिफाई करना मुश्किल हो रहा है। दरअसल, लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 में पुरुष और महिला वर्ग से 6-6 टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें से अमेरिका होस्ट नेशन के तहत एक टीम होगी। एक टीम का स्थान ओलंपिक क्वालिफायर के जरिए तय होगा। बाकी बची चार टीमें वो होंगी जो कि अफ्रीका, एशिया, यूरोप और ओशिनिया की टॉप टीमें होंगी।
हाल ही में हुए महिला टी20 वर्ल्ड कप के जरिए भारत, दक्षिण अफ्रीका, ग्रेट ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया ने क्वालीफाई कर लिया है। लेकिन जिस तरह भारतीय महिला टी20 टीम ने खेल जगत के इस सबसे बड़े टूर्नामेंट में क्वालिफाई कर लिया है, वैसे भारतीय पुरुष टी20 टीम भी कर सकती है। लेकिन, इसके लिए उसे एशिया की टॉप टीम बने रहना होगा। इसका फैसला 31 दिसंबर 2026 को जारी आईसीसी रैंकिंग के जरिए होगा।
यह भी पढ़े -इंग्लैंड से मिली शर्मनाक हार के बाद एक्शन मोड में BCCI, खतरे में अय्यर की कप्तानी, गंभीर की भी लगेगी क्लास!
लगातार हार से बिगड़ेगा खेल
करीब 128 साल बाद क्रिकेट की ओलंपिक में वापसी हो रही है। फैंस को इस टीम में टीम इंडिया के गोल्ड मेडल जीतने की उम्मीद है। लेकिन टीम का हालिया प्रदर्शन जिस तरह का रहा है, उससे उनका ये सपना टूट सकता है। अगर आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे की तरह टीम इंडिया लगातार हारती रही तो वह रैंकिंग में नंबर एशियाई टीम का तमगा गंवा देगी। इससे उसका ओलंपिक 2028 में क्वालिफाई करना मुश्किल हो जाएगा।
Created On :   10 July 2026 7:09 PM IST












