India-England 5th T20 Match: टीम इंडिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का किया फैसला, वैभव सूर्यवंशी प्लेइंग-11 से बाहर, संजू की हुई वापसी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सीरीज के आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। यानी इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग-11 में बड़ा बदलाव किया है। आज अभिषेक शर्मा के साथ संजू सैमसन ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे क्योंकि वैभव सूर्यवंशी को तीन मौका दिया लेकिन उन्होंने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया।
सीरीज में विपक्षी टीम 3-0 से आगे हो गई है। इंग्लैंड ने लगातार मुकाबले जीत कर सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। दोनों टीमों के बीच आज का मैच साउथहैंपटन के द रोज बाउल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा।
टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जब से टीम का कप्तान बदला गया है तब से भारतीय टीम एक भी मैच नहीं जीत पाई है। अगर भारत आखिरी मैच हारेगा तो ऐसा पहली बार होगा जब इंडिया 3 या उससे ज्यादा मैचों की टी-20 सीरीज गंवाएगा। वहीं, इंग्लैंड टीम भारत को लगातार करारी शिकस्त देकर टी-20 रैंकिंग में नंबर-1 टीम बनने का मौका मिल जाएगा।
पिच पर किसको मिलेगी ज्यादा मदद
गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों के लिए साउथैम्प्टन के रोज बाउल स्टेडियम की पिच मददगार मानी जाती है। शुरूआत में गेंदबाजों को अच्छी स्विंग और अतिरिक्त उछाल मिलती है, लेकिन जैसे-जैसे गेंद थोड़ी पुरानी होती है बल्लेबाजी आसान हो जाती है।
इंग्लैंड की प्लेइंग 11
फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रुक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टोंग्यू
टीम इंडिया की प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, प्रिसिध कृष्णा
Created On :   11 July 2026 7:35 PM IST












