Gill at Wimbledon 2026: विंबलडन में पहुंचे शुभमन गिल, सचिन तेंदुलकर के साथ बैठे नजर आए, फैंस बोले - दामाद और सास-ससुर एक साथ..

विंबलडन में पहुंचे शुभमन गिल, सचिन तेंदुलकर के साथ बैठे नजर आए, फैंस बोले - दामाद और सास-ससुर एक साथ..
भारतीय क्रिकेट के टेस्ट व वनडे कप्तान शुभमन गिल विंबलडन पहुंचे। उनके साथ पूर्व दिग्गज क्रिकेट सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजली तेंदुलकर भी नजर आईं। तीनों विंबलडन (Wimbledon 2026) के रॉयल बॉक्स में बैठे थे।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भारतीय क्रिकेट के टेस्ट व वनडे कप्तान शुभमन गिल विंबलडन पहुंचे। उनके साथ पूर्व दिग्गज क्रिकेट सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजली तेंदुलकर भी नजर आईं। तीनों विंबलडन (Wimbledon 2026) के रॉयल बॉक्स में बैठे थे। तीनों ने टेनिस जगत के इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का आनंद लिया, जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। लोग उन पर अजीबो-गरीब कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा, 'सास-ससुर और दामाद एक साथ बैठे दिखाई दे रहे हैं।'

दरअसल, ये अफवाह उड़ती रहती हैं कि शुभमन गिल, सचिन की बेटी सारा तेंदुलकर को डेट कर रहे हैं। लेकिन इसकी आज तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसी अफवाह के चलते कमेंट में लोग सचिन और उनकी पत्नी को गिल के सास-ससुर बता रहे हैं। वहीं अन्य कई यूजर्स ने इस तस्वीर पर सारा को लेकर भी कमेंट किए।

फेडरर के साथ दिखे गिल

विंबलडन ने अपने आधिकारिक पेज पर शुभमन गिल की एक और तस्वीर शेयर की है जिसमें वो दिग्गज टेनिस प्लेयर रोजर फेडरर के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर पर फैंस जमकर कमेंट और लाइक कर रहे हैं।

बता दें कि टी20 सीरीज के बाद टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। सीरीज का पहला मैच 14 जुलाई को खेला जाएगा। इस सीरीज में टीम इंडिया की कप्तान शुभमन गिल करेंगे। विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज भी इस सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा होंगे।

Created On :   11 July 2026 1:30 AM IST

Tags

Next Story