Shapoor Zadran Passes Away: अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जादरान का 38 साल की उम्र में निधन, ICC चेयरमैन जय शाह ने दी श्रद्धांजलि

अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जादरान का 38 साल की उम्र में निधन, ICC चेयरमैन जय शाह ने दी श्रद्धांजलि

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जादरान का 38 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके विधन पर ICC चेयरमैन जय शाह ने श्रद्धांजलि दी है। शाह ने कहा उनका इंटरनेशनल करियर शानदार रहा है। उन्होंने अफगानिस्तान क्रिकेट टीम की ऊचांइयों तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया। लंबी बीमारी से जूझने के बाद मंगलवार को जादरान ने ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली।

जय शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा 'पूर्व अफगान क्रिकेटर शापूर जादरान के 38 साल की उम्र में निधन से बहुत दुख हुआ। शापूर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अफगानिस्तान की शानदार तरक्की में अहम भूमिका निभाई और उन्हें आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2015 में स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच जिताऊ ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए हमेशा याद किया जाएगा, जिससे अफगानिस्तान को अपनी पहली वर्ल्ड कप जीत मिली थी। उनके परिवार, दोस्तों और पूरे अफगानिस्तान क्रिकेट समुदाय के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं। उनकी आत्मा को शांति मिले।'

Created On :   9 July 2026 2:18 AM IST

Tags

Next Story