IND Vs ENG: 'ये भारत नहीं इंग्लैंड है', जोफ्रा आर्चर ने टीम इंडिया के जले पर नमक छिड़का, आईपीएल का जिक्र कर उड़ाया मजाक

ये भारत नहीं इंग्लैंड है, जोफ्रा आर्चर ने टीम इंडिया के जले पर नमक छिड़का, आईपीएल का जिक्र कर उड़ाया मजाक
इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया 125 रन से बुरी तरह हार गई थी। 202 रन के टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम महज 76 रन पर सिमट गई। मैच में इंग्लैंड को बंपर जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने मुकाबले के बाद टीम इंडिया पर तंज कसा।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टी20 टीम को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया 125 रन से बुरी तरह हार गई थी। 202 रन के टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम महज 76 रन पर सिमट गई। मैच में इंग्लैंड को बंपर जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने मुकाबले के बाद टीम इंडिया पर तंज कसा।

पोस्ट मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब आर्चर से पूछा गया कि आईपीएल में कई भारतीय बल्लेबाजों को गेंदबाजी करने के बाद उन्होंने इंग्लैंड के लिए अपना प्लान कैसे बदला। इसके जवाब में इंग्लिश तेज गेंदबाज ने कहा, 'मुझे लगता है कि अब मैं नॉर्मल पर वापस आ गया हूं।' उन्होंने आगे बताया कि आईपीएल में पिच फ्लैट और बाउंड्री छोटी होती है। ऐसे में आपके पास गलती करने का मौका बहुत कम होता है।

आर्चर ने कहा, "आप सीधा गुड लेंथ पर गेंद डालने की कोशिश करते हैं। जबकि वहां, विकेट बहुत आसान है और बाउंड्री बहुत छोटी हैं। इसलिए आपको बहुत ज्यादा सावधान रहना पड़ता है। यहां मुझे लगता है कि आपकी गलती करने की गुंजाइश थोड़ी ज्यादा है।"

इंग्लिश पेसर ने आगे कहा, "आईपीएल में कभी-कभी 200 का टोटल सुरक्षित नहीं होता है। उस विकेट पर 200 के साथ, मैं नहीं कहना चाहता कि मैं कॉन्फिडेंट था, लेकिन मुझे लगा कि इसे चेज करने के लिए वाकई एक खास पारी की जरूरत होगी। मुझे खुशी है कि सबने अपना योगदान दिया। आज जिन-जिन ने गेंदबाजी की, उन्हें विकेट मिले। इसलिए यह गेंदबाजी का एक बेहतरीन और संपूर्ण प्रदर्शन था।"

Created On :   8 July 2026 10:21 PM IST

Tags

Next Story