England Vs India: लगातार हार के बाद आलोचना का शिकार हो रहे कप्तान श्रेयस अय्यर, भाई के बचाव में उतरीं बहन, जानें क्या कहा?

लगातार हार के बाद आलोचना का शिकार हो रहे कप्तान श्रेयस अय्यर, भाई के बचाव में उतरीं बहन, जानें क्या कहा?
सूर्यकुमार यादव की जगह भारतीय टी20 टीम के कप्तान बनाए गए श्रेयस अय्यर अपनी पहली जीत की तलाश में हैं। अभी तक उन्होंने 5 मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की है लेकिन एक में भी जीत हासिल नहीं कर पाए हैं।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। सूर्यकुमार यादव की जगह भारतीय टी20 टीम के कप्तान बनाए गए श्रेयस अय्यर अपनी पहली जीत की तलाश में हैं। अभी तक उन्होंने 5 मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की है लेकिन एक में भी जीत हासिल नहीं कर पाए हैं। हर तरफ श्रेयस अय्यर की उनकी कप्तानी को लेकर आलोचना हो रही है। इस बीच अय्यर की बहन श्रेष्ठा अपने भाई के बचाव में उतरीं हैं।

एक पो़डकास्ट में श्रेष्ठा ने कहा, "अभी रुको, हर बार चीजें आपके पक्ष में नहीं होती हैं। हमारे लिए यह कहना आसान है कि कप्तान के तौर पर वह हार रहा है। लेकिन क्रिकेट बहुत अलग है। आपको नहीं पता कि पिच कैसी है? आपको ये भी नहीं पता कि बॉलिंग है या बैटिंग पिच? आप ये भी नहीं जानते कि टॉस कितना अहम होता है? क्रिकेट में बहुत कुछ होता है। आपको सिर्फ ये दिखता है कि इसकी कप्तानी कैसी है। आप वो भी मैच देखो, जिसमें वो बतौर कप्तान जीता है।

श्रेयस की बहन ने आगे कहा, आप जब इंडिया के लिए खेलते हो तो बहुत चीजें उसके साथ आती हैं। सिर्फ एक अच्छे कप्तान और बुरे कप्तान की बात नहीं है। अभी तक जिन्होंने भी टीम इंडिया की कमान संभाली है, सबने अच्छा किया है। विराट कोहली, रोहित शर्मा, सचिन तेंदुलकर और एमएस धोनी ये सभी लीजेंड हैं लेकिन उन्होंने भी काफी सारे मैच हारे हैं। लेकिन अगर आप सिर्फ श्रेयस अय्यर का ही नाम लेते रहोगे तो ऐसा भी हो सकता है कि आपको उससे कुछ प्रॉब्लम है। पर आपको नहीं पता वह एकदम अलग है। उसकी पर्सनालिटी एकदम अलग है। उनके पास बहुत कुछ है देने के लिए, और मेरे हिसाब से उनके जितना किसी के पास भी नहीं है।

Created On :   8 July 2026 11:32 PM IST

Tags

Next Story