India-England T20 series: वैभव ने फैंस को किया निराश, लगातार दो मैच में हुए फ्लॉप, क्या अगले मुकाबले में प्लेइंग-11 से सूर्यवंशी की हो सकती है छुट्टी?

वैभव ने फैंस को किया निराश, लगातार दो मैच में हुए फ्लॉप, क्या अगले मुकाबले में प्लेइंग-11 से सूर्यवंशी की हो सकती है छुट्टी?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2026 में तबाही मचाने वाले और क्रिस गेल जैसे दिग्गज बल्लेबाज का रिकॉर्ड तोड़ने वैभव सूर्यवंशी इंग्लैंड दौरे पर लगातार फ्लॉप हो रहे हैं। वैभव के डेब्यू मुकाबले में फैंस उनकी तूफानी पारी देखने का इंतजार कर रहे थे लेकिन उन्होंने निराश किया। आइए आपको बताते हैं वैभव ने दो पारियों में अब तक कितने रन बनाए हैं। क्या सीरीज के चौथे मुकाबले में उनको प्लेइंग-11 से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है?

वैभव ने दोनों पारियों में कितने-कितने रन बनाए?

टीम इंडिया इस समय इग्लैंड दौरे पर गई है जहां वह 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेल रही है। पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द करना पड़ा था वहीं, दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। वैभव को दूसरे मैच में डेब्यू करने का मौका लेकिन वह 14 रन बनाकर आउट हो गए। 7 जुलाई को नॉटिंघम में खेले गए सीरीज के तीसरे टी-20 मैच में वह 5 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हुए। बता दें, वैभव को संजू सैमसन के स्थान पर खिलाया गया है क्योंकि संजू आयरलैंड दौरे पर बुरी तरह फ्लॉप हुए थे।

भारतीय टीम श्रेयस अय्यर की कप्तानी में लगातार मैच हार रही है। इग्लैंड दौरे से पहले भारत आयरलैंड टूर पर गई थी जहां उसे 2-0 से सीरीज गंवानी पड़ी थी। वैभव को आयरलैंड दौरे पर मौका नहीं मिला तो टीम के हेड कोच और कप्तान की खूब आलोचना हो रही थी। उसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ उनका डेब्यू हुआ सीरीज के दूसरे और तीसरे मैच में वह सस्ते में अपेलियन रवाना हो गए। चौथे मुकाबले में संजू की वापसी होगी या नहीं यह टीम मैनेजमेंट पर निर्भर करेगा।

करो या मरो मुकाबले में कितने रन से हारी टीम इंडिया

इंग्लैंड ने तीसरे टी20 मैच में भारत को 125 रन के विशाल अंतर से हरा दिया। इसी के साथ मेजबान टीम ने 5 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली। वहीं, टीम इंडिया की सीरीज जीतने की उम्मीदें खत्म हो गईं। अब अगर भारत बाकी बचे दो मुकाबलों जीत भी लेता है तो सीरीज 2-2 से बराबर ही होगी। अगला मैच 9 जुलाई को ब्रिस्टल में खेला जाएगा।

Created On :   8 July 2026 5:55 PM IST

Tags

Next Story