What is the ICC Hall of Fame?: क्या होता है आईसीसी हॉल ऑफ फेम, जिसका हिस्सा बनने जा रहे सौरव गांगुली?

क्या होता है आईसीसी हॉल ऑफ फेम, जिसका हिस्सा बनने जा रहे सौरव गांगुली?
भारतीय क्रिकेट टीम सफलतम कप्तानों में शुमार सौरव गांगुली का आज (08 जुलाई) जन्मदिन है। इस खास मौके पर आईसीसी ने उन्हें बड़ा तोहफा दिया है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भारतीय क्रिकेट टीम सफलतम कप्तानों में शुमार सौरव गांगुली का आज (08 जुलाई) जन्मदिन है। इस खास मौके पर आईसीसी ने उन्हें बड़ा तोहफा दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सौरव को आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाएगा। इसका ऐलान 11 जुलाई को स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग में होने वाली आईसीसी की सालाना बैठक में होगी। पूर्व भारतीय कप्तान को इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके उत्कृष्ट योगदान को देखते हुए इस पुरस्कार से नवाजा जाएगा। इस बीच कुछ लोगों के मन में ये सवाल भी उठ रहे होंगे कि आखिर ये आईसीसी हॉल ऑफ फेम क्या होता है? सौरव से पहले यह सम्मान किन भारतीय क्रिकेटरों को मिला है? आइए जानते हैं इन सवालों के जवाब...

आईसीसी हॉल ऑफ फेम क्या है?

आईसीसी हॉल ऑफ फेम साल 2009 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ओर से क्रिकेटरों के लिए जारी किया गया एक खास सम्मान है। यह क्रिकेट में खास योगदान देने वाले खिलाड़ियों के साथ-साथ अंपायरों और प्रशासकों को दिया जाता है।

भारत की तरफ से आईसीसी हॉल ऑफ फेम में अब तक 11 खिलाड़ी शामिल हो चुके हैं। सौरव गांगुली ये सम्मान पाने वाले 12वें खिलाड़ी होंगे। अभी तक नौ पुरुष और दो महिला खिलाड़ियों को यह सम्मान मिल चुका है।

भारतीय पुरुष क्रिकेटर

बिशन सिंह बेदी - 2009

कपिल देव - 2009

सुनील गावस्कर - 2009

अनिल कुंबले - 2015

राहुल द्रविड़ - 2018

सचिन तेंदुलकर - 2019

विनू मांकड़ - 2021

वीरेंद्र सहवाग - 2023

महेंद्र सिंह धोनी - 2025

महिला क्रिकेटर

डायना एडुल्जी - 2023

नीतू डेविड - 2024

Created On :   8 July 2026 10:40 PM IST

Tags

Next Story