India-England T20 matches: सीरीज के चौथे मुकाबले में संजू की होगी वापसी, लगातार फ्लॉप हो रहे वैभव सूर्यवंशी होंगे प्लेइंग-11 से बाहर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टीम इंडिया इस समय इंग्लैंड से 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेल रही है। सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था। इंग्लैंड दूसरे और तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में 0-2 से आगे हो गई है। चौथा मैच 9 जुलाई को ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड पर खेला जाएगा। अगर इंडिया इस मैच को हारता है तो सीरीज भी गंवा देगा। अगले मुकाबले में भारत टीम में अहम बदलाव कर सकता है।
सीरीज के दूसरे मैच में वैभव को डेब्यू करने का मौका लेकिन वह 14 रन बनाकर आउट हो गए। 7 जुलाई को नॉटिंघम में खेले गए सीरीज के तीसरे टी-20 मैच में वह 5 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हुए। बता दें, वैभव को संजू सैमसन के स्थान पर खिलाया गया है क्योंकि संजू आयरलैंड दौरे पर बुरी तरह फ्लॉप हुए थे। इसके बाद वैभव को मौका दिया गया लेकिन वह लगातार फ्लॉप हो रहे हैं।
वैभव के डेब्यू मुकाबले में फैंस उनकी तूफानी पारी देखने का इंतजार कर रहे थे लेकिन उन्होंने सबको निराश किया। सीरीज के चौथे मुकाबले से उनको प्लेइंग-11 से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है?
इंग्लैंड ने तीसरे टी20 मैच में भारत को 125 रन के विशाल अंतर से हरा दिया। इस मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 201 रन बनाए थे। 202 रन के टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम 11.4 ओवर में 76 रन पर सिमट गई। यह टी20 इंटरनेशनल में भारत का दूसरा सबसे छोटा स्कोर है। अब अगर भारत बाकी बचे दो मुकाबलों जीत भी लेता है तो सीरीज 2-2 से बराबर ही होगी। अगला मैच 9 जुलाई को ब्रिस्टल में खेला जाएगा।
चौथे मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग-11
अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी/संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, सूर्यांश शेडगे/वाशिंगटन सुंदर/वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, प्रिंस यादव और अर्शदीप सिंह
Created On :   9 July 2026 12:54 AM IST












