IND Vs ENG: चौथे टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का किया फैसला, प्रसिद्ध कृष्णा और वाशिंगटन सुंदर को मिला मौका

डिजिटलट डेस्क, नई दिल्ली। इंडिया और इग्लैंड के 5 मैचों की टी-20 सीरीज के चौथे मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने काफैसला किया है। भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग-11 में दो बड़े बदलाव किए हैं। दोनों के बीच यह मुकाबला ब्रिस्टल के काउंडी ग्राउंड पर खेला जा रहा है। आज प्रसिद्ध कृष्णा और वाशिंगटन सुंदर को मौका मिला है। वैभव के लगातार फ्लॉफ होने के बाद भी संजू सैमसन को मौका नहीं दिया गया। इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में भी एक बदलाव हुआ है।
टॉस के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, "हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। अब जीतना ही होगा। हमने पहले दो मैचों में जो निडरता दिखाई है, वह सबने देखी। बस हम अपनी योजनाओं को पूरी तरह से लागू नहीं कर पा रहे हैं, लेकिन आज एक नया दिन है, एक नई शुरुआत है, और लड़के पूरे जोश में हैं।"
इंग्लैंड अभी सीरीज में 2-0 से आगे है। पहला मैच बारिश के चलते रद्द हो गया था जबकि दूसरे और तीसरे मैच में मेजबान टीम ने जीत हासिल की थी। अगर भारत को यह सीरीज बचानी है तो उसे आने वाले दोनों मैच जीतने होंगे। ऐसे में आज का मुकाबला भारत के लिए करो या मरो का है। यदि टीम इंडिया इस मैच को हार जाती है तो 8 साल में ऐसा पहली बार होगा जब टीम इंडिया लगातार दो टी20 सीरीज हारेगी।
इंग्लैंड की प्लेइंग-11
फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कर्रन, विल जैक्स, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद और जोश टोंग
भारत की प्लेइंग-11
अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा
Created On :   9 July 2026 10:08 PM IST












