IND Vs ENG: इंग्लैंड से चौथा टी20 मुकाबला आज, सीरीज बचाने मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया, वैभव को मिलेगा एक और मौका या होंगे बाहर?

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में खेला जाएगा। मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार रात 10 बजे से होगी। इंग्लैंड अभी सीरीज में 2-0 से आगे है। पहला मैच बारिश के चलते रद्द हो गया था जबकि दूसरे और तीसरे मैच में मेजबान टीम ने जीत हासिल की थी। अगर भारत को यह सीरीज बचानी है तो उसे आने वाले दोनों मैच जीतने होंगे।
ऐसे में आज का मुकाबला भारत के लिए करो या मरो का है। यदि टीम इंडिया इस मैच को हार जाती है तो 8 साल में ऐसा पहली बार होगा जब टीम इंडिया लगातार दो टी20 सीरीज हारेगी।
वैभव खेलेंग या नहीं?
15 साल के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी इस मुकाबले में खेलेंगे या नहीं, इस पर संशय है। अगर वह प्लेइंग-11 का हिस्सा बनते हैं तो उनसे बड़ी पारी की उम्मीद होगी। अब तक इस सीरीज में उन्हें दो मैच खेलने का मौका मिला है, जिनमें उन्होंने 14 और 13 रन बनाए हैं।
पिच रिपोर्ट और मौसम
ब्रिस्टल का काउंटी ग्राउंड टी-20 में बल्लेबाजों के लिए अच्छा माना जाता है। यहां सीधी बाउंड्री छोटी हैं, हालांकि इस सीजन डोमेस्टिक टी-20 ब्लास्ट में पहली पारी का औसत स्कोर करीब 156 रन रहा है। मैच के दौरान बारिश होने की संभावना नहीं है। मौसम साफ और गर्म रह सकता है।
यह भी पढ़े -एकमात्र महिला टेस्ट ऐतिहासिक मैच के लिए तैयार लॉर्ड्स, शानदार रिकॉर्ड के साथ इंग्लैंड को टक्कर देगा भारत
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
भारत - अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे/सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल/वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वरुण चक्रवर्ती।
इंग्लैंड - फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, आदिल रशीद, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग।
Created On :   9 July 2026 6:17 PM IST












