IND Vs ENG 4th T20: भारत की एक और शर्मनाक हार, इंग्लैंड ने 9 विकेट से जीता चौथा टी20, 12 साल बाद जमाया सीरीज पर कब्जा

भारत की एक और शर्मनाक हार, इंग्लैंड ने 9 विकेट से जीता चौथा टी20, 12 साल बाद जमाया सीरीज पर कब्जा
इंग्लैंड ने चौथे टी20 में टीम इंडिया को 9 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ मेजबान टीम ने 5 मैचों की सीरीज पर 3-0 की अजेय बढ़त बना ली।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। इंग्लैंड ने चौथे टी20 में टीम इंडिया को 9 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ मेजबान टीम ने 5 मैचों की सीरीज पर 3-0 की अजेय बढ़त बना ली। भारत 12 साल बाद इंग्लैंड से कोई टी20 सीरीज हारा है। इससे पहले साल 2014 में भारत से द्विपक्षीय सीरीज जीती थी।

ब्रिस्टल में खेले गए इस मैच में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। टीम इंडिया कप्तान अय्यर की नाबाद 80 रन की पारी की बदौलत 20 ओवर में 7 विकेट पर 158 रन बनाए। वैभव सूर्यवंशी आज के मैच में फिर फ्लॉप रहे, वह केवल 15 रन बनाकर आउट हो गए। इंग्लैंड की तरफ से जोफ्रा आर्चर और जोश टंग ने 2-2 विकेट लिए।

159 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम को 13 रन पर पहला झटका लगा। इसके बाद इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रुक और फिल सॉल्ट ने मिलकर भारतीय गेंदबाजों की जमकर खबर ली। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 68 गेंदों पर 146 रन की साझेदारी की और टीम को जीत दिलाई। ब्रूक ने नाबाद 79 और सॉल्ट ने नाबाद 59 रन की पारी खेली। भारत की तरफ से एकमात्र विकेट अर्शदीप सिंह ने लिया। उन्होंने जोस बटलर को 8 रन के स्कोर पर पवेलियन रवाना किया।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत - अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।

इंग्लैंड - फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, रेहान अहमद, आदिल रशीद, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग।

Created On :   10 July 2026 1:32 AM IST

Tags

Next Story