India A vs Nepal T20 Series: दिसंबर में नेपाल का दौरा करेगी टीम इंडिया, शेड्यूल हुआ जारी, देखें कब और कहां खेले जाएंगे मैच

दिसंबर में नेपाल का दौरा करेगी टीम इंडिया, शेड्यूल हुआ जारी, देखें कब और कहां खेले जाएंगे मैच
भारतीय क्रिकेट टीम इस साल के अंत में नेपाल का दौरा करेगी। शुक्रवार को क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नेपाल (CAN) ने टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी किया।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम इस साल के अंत में नेपाल का दौरा करेगी। शुक्रवार को क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नेपाल (CAN) ने इसको लेकर बयान जारी किया। CAN के मुताबिक, 'इंडिया ए' इसी साल दिसंबर में 3 मैचों की टी20 सीरीज के लिए नेपाल टूर पर आएगी। नेपाल क्रिकेट बोर्ड द्वारा शेड्यूल के मुताबिक सीरीज 9 दिसंबर से 13 दिसंबर तक खेली जाएगी।

CAN प्रमुख चतुर बहादुर चंद, सीएएन के सचिव पारस खड़का और BCCI सचिव देवजीत सैकिया के बीच हुई मीटिंग के बाद इसका फैसला किया गया। सीरीज के तीनों ही मैच कीर्तिपुर स्थित त्रिभुवन यूनिवर्सिटी स्थित टीयू इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जाएंगे। पहला टी20 9 दिसंबर, दूसरा टी20 11 दिसंबर और तीसरी व आखिरी टी20 13 दिसंबर को खेला जाएगा।

नेपाल के लिए इस सीरीज को होस्ट करना बड़ा अवसर है, क्योंकि भारत-ए टीम में कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो आईपीएल में धमाल मचा चुके हैं, वहीं कुछ सीनियर भारतीय टीम का हिस्सा हैं। नेपाल क्रिकेट टीम ने पिछले कुछ सालों में शानदार खेल दिखाया है।

इस साल खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में भी नेपाल टीम ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया था। टीम ने स्कॉटलैंड को हराया। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ हुआ मैच भी वो लगभग जीत गई थी, लेकिन आखिर में उसे 4 रन से हार का सामना करना पड़ा।

Created On :   10 July 2026 7:36 PM IST

Tags

Next Story