IND Vs ENG: आखिरी टी20 में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनेंगे संजू सैमसन, ये धुआंधार बैटर होगा बाहर! देखें भारत की पॉसिबल प्लेइंग-11

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला कल (शनिवार, 11 जुलाई) साउथम्प्टन के द रोज बाउल मैदान पर खेला जाएगा। पहले ही सीरीज हार चुकी टीम इंडिया की कोशिश इस मैच को जीतकर अपनी प्रतिष्ठा बचाने पर होगी। उधर, सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त लिए हुए मेजबान इंग्लैंड आखिरी मुकाबला जीत कर सीरीज 4-0 से अपने नाम करना चाहेगी।
भारतीय टीम इस सीरीज में अभी तक एक भी मैच नहीं जीत सकी है। मेजबान टीम ने उसे हर मैच में एकतरफा हराया है। अगर वह आखिरी मैच को जीतती है तो सीरीज का खात्मा 1-3 से करेगी। वहीं हार गई तो उसे सारे मैच न जीत पाने की शर्मिंदगी झेलनी पड़ेगी।
प्लेइंग-11 में हो सकते हैं बड़े बदलाव
भारतीय टीम के इस सीरीज में हार की सबसे बड़ी वजह, उसके बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन है। इंग्लिश तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और जोश टंग तेज स्पीड वाली गेंदों के सामने भारतीय बैटर टिक नहीं पा रहे हैं। अगर भारत को साउथम्प्टन टी20 जीतना है तो बल्लेबाजों का इंग्लिश पेसर की तेज और बाउंस भरी गेंदों का अच्छे से सामना करना पड़ेगा। इसके साथ ही हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती के बाहर होने के बाद टीम इंडिया का गेंदबाजी लाइन अप भी कमजोर हुआ है। दोनों ही हेमस्ट्रिंग इंजरी के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
यह भी पढ़े -भारतीय टीम के खराब प्रदर्शन करने पर शशि थरूर ने जाहिर की नाराजगी, अब कुछ कहने को बचा नहीं
टीम इंडिया आखिरी टी20 के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में तीन बड़े बदलाव कर सकती है। टीम में अभी बाएं हाथ के बल्लेबाजों की भरमार है। ऐसे में बैटिंग ऑर्डर में दाएं और बाएं हाथ के बल्लेबाजों का संतुलन बनाए रखने के लिए संजू सैमसन को नंबर तीन पर मौका दिया जा सकता है। यदि ऐसा होता है तो ईशान किशन को बाहर बैठना पड़ सकता है। इसके अलावा युवा ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे और लेग स्पिनर रवि बिश्नोई भी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बन सकते हैं।
सूर्यांश को जहां वाशिंगटन सुंदर की जगह मौका मिल सकता है, वहीं बिश्नोई प्रसिद्ध कृष्णा की जगह टीम में शामिल हो सकते हैं। बात करें वैभव सूर्यवंशी की तो टीम मैनेजमेंट उन्हें एक और मौका दे सकता है।
भारत की संभावित प्लेइंग-11
अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई।
Created On :   10 July 2026 11:41 PM IST













