India-England T20 series: भारतीय टीम के खराब प्रदर्शन करने पर शशि थरूर ने जाहिर की नाराजगी, अब कुछ कहने को बचा नहीं

भारतीय टीम के खराब प्रदर्शन करने पर शशि थरूर ने जाहिर की नाराजगी, अब कुछ कहने को बचा नहीं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टी-20 विश्व कप 2026 विजेता टीम इंडिया की हालत इस समय ऐसी कि वह इंग्लैंड के खिलाफ जीत का खाता खोलने को तरस रही है। इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द करना पड़ा था। उसके बाद सीरीज का दूसरा, तीसरा और चौथा मैच खेला गया जिसमें टीम को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय टीम के खराब प्रदर्शन करने पर कांग्रेस पार्टी के नेता शशि थरूर नाराजगी जाहिर की है।

शशि थरूर अक्सर क्रिकेट से जुड़े मुद्दों पर अपनी राय रखते हैं और इंडिया के शानदार प्रदर्शन पर टीम की तारीफ भी करते हैं। इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम को मिली करारी हार पर उनका गुस्सा देखने को मिला है। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'मैं सचमुच अवाक हूं। हक्का-बक्का रह गया हूँ। दंग हूं। ये अपमान हद से ज्यादा है। सच कहूं तो, अब कुछ कहने को बचा ही नहीं है।'

इंग्लैंड ने चौथे टी20 में टीम इंडिया को 9 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ मेजबान टीम ने 5 मैचों की सीरीज पर 3-0 की अजेय बढ़त बना ली। भारत 12 साल बाद इंग्लैंड से कोई टी20 सीरीज हारा है। इससे पहले साल 2014 में भारत से द्विपक्षीय सीरीज जीती थी।

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। टीम इंडिया कप्तान अय्यर की नाबाद 80 रन की पारी की बदौलत 20 ओवर में 7 विकेट पर 158 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी इंग्लैंड टीम ने 13.5 ओवर में 1 विकेट खोकर रन चेज कर लिया। वैभव सूर्यवंशी आज के मैच में फिर फ्लॉप रहे, वह केवल 15 रन बनाकर आउट हो गए। इंग्लैंड की तरफ से जोफ्रा आर्चर और जोश टंग ने 2-2 विकेट लिए।

Created On :   10 July 2026 9:39 PM IST

Tags

Next Story